Money Laundering Case: 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडीस को राहत, कोर्ट से मिली जमानत

Jacqueline Fernandez: 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस के लिए राहत की खबर है। उन्हें दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिल गई है।

Jacqueline Fernandez: पिछले काफी समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस सुर्खियों में छाई हुई हैं। आपको बता दें कि 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस के लिए राहत की खबर है। खबर है कि उन्हें दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिल गई है। इससे पहले इस मामले पर दिल्ली की कोर्ट में 11 नवंबर 2022 को सुनवाई हुई थी पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था और 15 नवंबर शाम 4 बजे की तारीख दी थी। जैकलीन फर्नांडीस पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कहा गया है कि जैकलीन जनवरी साल 2021 में पहली बार कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से मिली थीं। वह सुकेश चंद्रशेखर के बारे में सबकुछ जानते हुए भी उससे मिलती थीं और महंगे गिफ्ट्स लिया करती थीं।

Recommended Video

    Jacqueline Fernandez को किस केस में Delhi court से मिली राहत | वनइंडिया हिंदी |*News
    jacqueline fernandez

    2 लाख के मुचलके पर मिली जमानत
    आपको बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस के लिए राहत की खबर है। खबर है कि उन्हें दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिल गई है। 2 लाख के निजी मुचलके पर उन्हें बरी कर दिया गया है। हालांकि जैकलीन को जमानत के तमाम नियमों को मानना होगा। आपको बता दें कि बीते 10 नवंबर को जैकलीन फर्नांडीस की जमानत खत्म हो गई थी। कोर्ट ने इस मामले में 11 नवंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। गत 11 नवंबर को कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी थीं। ईडी ने एक्ट्रेस की बेल का विरोध करते हुए आरोप लगाया था कि जैकलीन फर्नांडीस ने जांच में सहयोग नहीं किया था और वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकती हैं। वह बिना बताए विदेश भी भाग सकती हैं। ऐसे में जैकलीन को जमानत न देने की बात कही जा रही थी।

    सुकेश के प्यार में थीं जैकलीन
    वहीं जैकलीन फर्नांडीस के वकील ने कोर्ट में उनका पक्ष रखते हुए ईडी के आरोपों को सिरे से खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि एक्ट्रेस ने हमेशा जांच में सहयोग किया है बल्कि ईडी ने हमेशा एक्ट्रेस को परेशान किया है और उन पर झूठे इल्जाम भी लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जैकलीन फर्नांडीस और कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के बीच अच्छे संबंध थे। जैकलीन कॉनमैन सुकेश से इतनी ज्यादा खुश थीं कि उसके अपराधों के उजागर होने के बाद भी वह लगातार उसके संपर्क में थीं। यहां तक की जैकलीन सुकेश से शादी तक करना चाहती थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+