Chhattisgarh News: आशिकी का हुआ दर्दनाक अंत, बोला, मेरी न हुई तो किसी और की होने न दूंगा, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में युवक एक युवती से इस कदर इश्क कर बैठा की उसके बिना जीना भी उसे गवारा लगाने लगा। किसी और देखकर तो उसका खून ही खौल उठता था। तो गैर मर्द से शादी की बात कैसे स्वीकार कर लेता। दुर्ग में ऐसे ही इकतरफा प्यार का खौफनाक अंत हो गया। इसमें भड़के हुए आशिक श्रवण ने युवती को ही खत्म करने की कोशिश की, और खुद को भी समाप्त कर लिया।


जामगांव आर थाना क्षेत्र का मामला
दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र के जामगांव R थाना क्षेत्र में हुए इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। जामगांव आर थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम गब्दी भाटापारा निवासी 22 वर्षीय श्रवण कुमार नेताम अपने गांव की बेलौदी पारा निवासी 20 वर्षीय युवती धनेश्वरी यादव से प्रेम सबन्ध था। 1 नवंबर की देर शाम 5.30 बजे अचानक आरोपी श्रवण युवती के घर पहुंचा और धारदार हथियार से गला रेत कर फरार हो गया।

युवती की हालत गम्भीर, युवक ने लगा ली फांसी
अपने गांव के बेलौदी पारा में युवती के घर जाकर जब श्रवन नेताम ने हमला किया। तब युवती के परिजन घर पर ही थे। युवती की चीख सुनकर माता पिता कमरे से बाहर आए तो आंगन में बेटी को तड़पते देखा। जिसके बाद आसपास के लोगो की मदद से डायल 112 की टीम को इसकी सूचना दी। जिसने युवती को पाटन अस्पताल पहुंचाया। जिससे उसकी जान बच गई। इस घटना के बाद पुलिस आरोपी को तलाश करने के लिए निकली थी। ऐसे नहीं पता चला कि आरोपी युवक ने भी घर से कुछ दूरी पर सुनसान इलाके में फांसी लगा ली है।

युवती के लिए कुछ दिन पहले आया था रिश्ता
एसडीओपी पाटन देवांश राठौर ने बताया कि युवक युवती ने कुछ समय पहले मंदिर में शादी कर ली थी। अब घर वालों ने दोनों को अलग कर दिया था। जिसके बाद से युवक परेशान चल रहा था। वहीं युवती की शादी की बात घरवाले कर रहे थे। जिस पर कुछ दिनों पहले पीड़ित युवती को लड़के वाले देखने आए थे। अब इस बात की भनक आरोपी श्रवण नेताम को लगी। अचानक मौका देखकर श्रवण ने यह घातक कदम उठा लिया। इस घटना में युवती तो बच गई। लेकिन युवक की मौत हो गई।

तुम मेरी नहीं हो सकती तो मैं किसी और का होने न दूंगा
युवती पर जानलेवा हमला करके खुद फांसी लगाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में पुलिस को पता चला कि मामला तीन साल पुराने प्रेम संबंध का था। युवती के लिए रिश्ता आने से परेशान युवक ने युवती के कहा था कि अगर तुम मेरी नहीं हो सकती तो मैं किसी और का तुम्हे होने नहीं दूंगा। फिलहाल युवती की हालत सामान्य है। वहीं पुलिस आगे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें.. Durg News: ज्वेलरी शॉप में लूट और हत्या का मामला, एक आरोपी की हुई पहचान, आरोपियों ने आरंग में बिताया 5 दिन












Click it and Unblock the Notifications