'गंदी राजनीति के चलते सड़कों पर युवा', बस मार्शल को निकाले जाने पर सीएम केजरीवाल

दिल्ली में बसों में सुरक्षा के लिए तैनात सिक्योरिटी वॉलंटियर्स के पद खत्म करने पर सीएम केजरीवाल ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि जिन मार्शलों को बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था, वो आज भाजपा की गंदी राजनीति के चलते सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।

दिल्ली में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की समस्याओं को लेकर विधानसभा के सदन में सीएम केजरीवाल ने बीजेपी की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि पूरे दिल्ली में जिस तरह DDA के माध्यम से लोगों के घरों को उजाड़ने का अभियान चल रहा है, वह बहुत दर्दनाक है। जिन लोगों ने उत्तराखंड में जाकर लोगों की जान बचाई आज वे बेघर होकर घूम रहे हैं। मुझे लगता है यह अमानवीय है, जब तक सरकार उनके रहने की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करती तब तक उनके घर को उजाड़ने का अधिकार किसी को नहीं है।

Delhi Bus Marshall Scheme

सदन में सीएम ने कहा कि वर्ष 2015 में 'आप' सरकार महिला सुरक्षा का मुद्दा लाई थी। मुख्यमंत्री ने कहा, "दिल्ली पुलिस हमारे पास नहीं है। हमने दिल्ली में न्यूयॉर्क, पेरिस, लंदन से ज़्यादा सीसीटीवी लगवाए हैं। महिलाओं की सुरक्षा और अन्य छोटे अपराधों को रोकने के लिए बसों में बस मार्शल लगाए गए थे। अरविंद केजरीवाल ने सदन में बस मार्शल द्वारा अपराध रोकने के उदाहरण देते हुए कहा कि आठ साल तक चलने के बाद इस योजना को एक नवंबर को बंद कर दिया गया।"

सीएम ने कहा कि आठ साल तक रेवेन्यू, फाइनेंस और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने बस मार्शल नियुक्ति की लेकिन अचानक अगस्त 2023 में तीनों विभाग ने अड़चन लगानी शुरू कर दी। अधिकारियों को LG ने जेल भेजने के लिए धमकाया और योजना रोक दी. ये योजना महिलाओं में पॉपुलर थी। एलजी पॉवर फुल आदमी हैं, उनसे सभी डरते हैं।

सीएम ने कहा,"...मैं जब उनसे मिलने गया, उन्होंने कहा कि बस मार्शल की जरूरत नहीं क्योंकि पैनिक बटन और सीसीटीवी लगे हुए हैं। मैंने कहा, LG आवास के घर के आसपास सीसीटीवी और पैनिक बटन लगाकर LG की सुरक्षा हटा दें? पुलिस भंग कर दें? LG को सुबह 8 बजे फोन किया, उन्हें प्रॉमिस याद दिलाया. फिर उन्हें चिट्ठी लिखी कि बस मार्शल न हटाए जाएं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+