दिल्ली में बारिश के पानी में फंसी DTC बस तो ड्राइवर और डिपो मैनेजर होंगे सस्पेंड, 50 टीमें करेंगी निगरानी

नई दिल्ली, जुलाई 9। हर साल मॉनसून की बारिश के साथ दिल्ली में जलभराव की समस्या आम है। दिल्ली में बारिश के बाद अच्छे से अच्छे पॉश इलाकों में भी जलभराव देखा जाता है। दिल्ली में जलभराव की बात हो और मिंटो रोड ब्रिज की चर्चा ना हो तो ऐसा हो नहीं सकता। दिल्ली में हर साल बारिश के मौसम में मिंटो रोड ब्रिज जलमग्न हो जाता है और क्या कार, क्या टूव्हीलर, बसें भी उस पानी में डूब जाती हैं, लेकिन अबकी बार इस चुनौती से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने कमर कस ली है। दरअसल, दिल्ली सरकार ने DTC परिवहन आयुक्त को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वो हर डिपो मैनेजर को ये सख्त निर्देश दे कि जहां जलभराव हो वहां डीटीसी के ड्राइवर बस को लेकर ना जाएं।

Minto Road

पानी में बस उतारी तो डीटीसी ड्राइवर सस्पेंड

शुक्रवार को परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि इस बार हमें अगर कोई भी ऐसी बस मिली तो ड्राइवर और डिपो मैनेजर को सस्पेंड कर दिया जाएगा। कैलाश गहलोत ने बताया कि दिल्ली में 50 टीमें इस बात की ही निगरानी करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+