Delhi Weather Update: दिल्ली में बरसे बादल, लोगों को मिली गर्मी से राहत, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?
Delhi Weather Update: रविवार की सुबह दिल्लीवासियों के लिए सुहानी भरी रही क्योंकि 15 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई है जिसके कारण पिछले कुछ हफ्तों से बढ़ रहे दिन के तापमान से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने पहले से ही यहां पर आज के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ था।
आईएमडी का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली और आस-पास के इलाकों के मौसम में तब्दीली हुई है और ये परिवर्तन अगले दो-तीन दिनों तक जारी रहेगा। कई लोगों ने इस सुहावने मौसम का आनंद लेते हुए कनॉट प्लेस, पालम, द्वारका और आसपास के इलाकों से तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो कि वायरल हो रही हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान, दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया।
Weather Update: हवाओं की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है
आज भी तापमान की यही स्थिति रहने का अनुमान है। रविवार सुबह उत्तर-पश्चिम से आने वाली हवाओं की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई, जिससे मौसम और भी सुहाना हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 15 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 30-50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
Weather forecast:कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और तेज आंधी की भी चेतावनी
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में आज हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और तेज आंधी की भी चेतावनी जारी की गई है।
Aaj Ka Mausam: क्या होता है पश्चिमी विक्षोभ?
पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागर क्षेत्र से आने वाली ठंडी हवाओं का एक सिस्टम होता है, जो बारिश, बर्फबारी और आंधी का कारण बनता है। मार्च-अप्रैल में यह अक्सर मौसम में अचानक बदलाव लाता है। इस बार मानसून सीजन शुरू होने से पहले कई पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है जो कि लोगों को गर्मी से राहत देंगे।
-
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट, क्या है IMD का ताजा अपडेट? -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में अगले 48 घंटे में नए संकट का अलर्ट, बाहर निकलने से पहले पढ़ें IMD की ये चेतावनी! -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कहर बरपाएंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, यूपी-दिल्ली समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में तेज बारिश, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, UP-बिहार समेत 7 राज्यों में अलर्ट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू














Click it and Unblock the Notifications