Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में तेज बारिश, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, UP-बिहार समेत 7 राज्यों में अलर्ट
Aaj Ka Mausam : देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।आज मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज हवाओं, आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में अगले 72 घंटों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
आने वाले 24 घंटों में दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन प्रभावी रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आने के आसार नजर आ रहे हैं।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे
दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम खुशनुमा है। दिन में धूप के बावजूद हवाओं में नमी से गर्मी से राहत है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा और बादलों की आवाजाही बढ़ेगी।यहां अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान लगभग 13 से 14 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। 26 से 29 मार्च के बीच रुक-रुककर तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की जाएगी। नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
Uttar Pradesh Ka Mausam: भारी बारिश की चेतावनी
पश्चिमी यूपी जैसे मेरठ, सहारनपुर, नोएडा में आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट है। पूर्वी उत्तर प्रदेश (बहराइच, अयोध्या, जौनपुर आदि) में भारी बारिश की चेतावनी है।
Bihar Weather Forecast : येलो अलर्ट जारी
राज्य के करीब 12 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना में न्यूनतम तापमान 18°C तक गिर सकता है। यहां तेज हवाएं चल सकती हैं। 26 मार्च से एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की चेतावनी दी है, जिसके चलते कई जिलों में बर्फबारी, बारिश-ओलावृष्टि हो सकती है।
Himachal Pradesh Weather Update: भारी बर्फबारी की आशंका
हिमाचल प्रदेश के ऊपरी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में रोहतांग दर्रा, लाहौल स्पीति, मनाली, कुल्लू और शिमला सहित कई पर्वतीय क्षेत्रों में तेज हवाओं संग भारी बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई और आज भी यहां पर अलर्ट जारी है।
Uttarakhand Rain Alert: देहरादून में बादल छाए रहेंगे
उत्तराखंड में मौसम लगातार बदलाव दिखा रहा है। हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही से ठंडक बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई; अगले 48 घंटों में फिर बदलाव का अनुमान है।
IMD के अनुसार, 26 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदलेगा। चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे ऊँचे इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं संग बारिश होगी। आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि का खतरा भी रहेगा।
Weather Today:40°C तक जा सकता है तापमान
मार्च की शुरुआत से कई राज्यों में तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 4 दिनों में तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और रायलसीमा में दिन का तापमान तेजी से बढ़कर अगले 10 दिनों में 40°C तक जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications