केंद्र ने दिल्ली सरकार से मांगी चिकनगुनिया और डेंगु पर पूरी रिपोर्ट
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने चिकनगुनिया और डेंगु के बढ़ते मामलों को लेकर कहा कि डरने की कोई भी जरूरत नहीं है।

देश में चिकनगुनिया और डेंगु जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाइयां और जांच किट मौजूद हैं। यह बात स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने चिकनगुनिया और डेंगु के दिल्ली में बढते मामलों को लेकर हो रही समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से कही।
उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को हर संभव मदद पहुंचाने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रोटोकॉल के हिसाब से हम हर संभव काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री को इस बात का आश्वासन दिया गया है कि चिकनगुनिया और डेंगु जैसी बीमारियों को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार हर मदद करने के लिए तैयार है। साथ ही हमने दिल्ली सरकार से चिकनगुनिया और डेंगु को लेकर रिपोर्ट भी मांगी है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि चिकनगुनिया किसी की मौत का कारण नहीं हो सकता है। वहीं दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट में हलफनामा दायर करते हुए कहा कि 10 सितंबर तक दिल्ली में चार मौतें हुई हैं जिसका कारण डेंगु है।












Click it and Unblock the Notifications