Rekha Gupta Oath Ceremony: सीएम बनते ही रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, इस तारीख से मिलेंगे महिलाओं के पैसे
Rekha Gupta Oath Ceremony: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार, 19 फरवरी को दिल्ली के नए सीएम चेहरे के सस्पेंस को खत्म करते हुए रेखा गुप्ता की दिल्ली का सीएम बनाया। बुधवार को हुए विधायकों की बैठक दल में पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी।
सीएम पद की घोषणा होते ही भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बीजेपी के चुनावी वादे को पूरा करने में जुट गई हैं इसी कड़ी में उन्होंने गुरुवार, 20 फरवरी को आश्वासन दिया कि भाजपा की सरकार महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये का वित्तीय सहायता देगी।

किस दिन से मिलेंगे पैसे?
दिल्ली की नई सीएम बनते ही रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा के चुनावी वादे के मुताबिक दिल्ली की महिलाओं के खाते में मासिक सहायता की पहली किस्त 8 मार्च तक जमा की जाएगी।
बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने सत्ता में आने पर महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा किया था। चूंकि भाजपा अब जीत चुकी है और सरकार गठन से पहले ही बीजेपी से यह सवाल पूछा जाने लगा था कि वो महिलाओं को पैसे कब से देगी।
अब शपथ ग्रहण से पहले नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसका जवाब दे दिया है। गुप्ता ने भाजपा के वादों को प्राथमिकता से पूरा करने की बात कही है। उन्होंने कहा- ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करना हम सभी 48 भाजपा विधायकों की जिम्मेदारी है।
हम महिलाओं के वित्तीय सहायता सहित अपने सभी वादों को निश्चित रूप से पूरा करेंगे। आठ मार्च तक महिलाओं को उनके खातों में रकम निश्चित तौर पर पहुंचा दी जाएगी।''
भव्य शपथ ग्रहण की तैयारी
बता दें कि बीजेपी 27 साल बाद दिल्ली को सत्ता पर अपना वापसी कर रही है। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता गुरुवार 20 फरवरी को रामलीला मैदान में दिल्ली की सीएम पद की शपथ लेंगे। बीजेपी इस शपथ ग्रहण समारोह को भव्य तरीके से आयोजित कर रही है जिसमें फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीति के कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी।
ये भी पढ़ें: Rekha Gupta Oath Ceremony: रेखा गुप्ता लेंगी दिल्ली CM की शपथ, जानें कौन-कौन पहुंच रहा? PM मोदी भी होंगे?












Click it and Unblock the Notifications