Rekha Gupta Oath: 'मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी', रेखा गुप्ता ने दिल्ली CM पद की शपथ ली, कौन-कौन पहुंचा?
Rekha Gupta Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली की राजनीति में गुरुवार, 20 फरवरी 2025 को एक नया अध्याय जुड़ने गया, जब रेखा गुप्ता ने दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री (Delhi New CM 2025) के रूप में शपथ ली। यह समारोह दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में आयोजित हुआ। उनके साथ ही छह नए मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।
खास बात यह है कि शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि मैं पीएम मोदी और पार्टी हाईकमान का धन्यवाद अदा करती हूं। उन्होंने यह भी साफ किया कि वो शीशमहल में नहीं रहेंगी।
आपको बता दें कि रेखा गुप्ता का दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर पहुंचना लगभग तीन दशक लंबे राजनीतिक सफर का समापन है, जो उनकी कम-प्रोफ्राइल, लेकिन प्रभावशाली उपस्थिति की विशेषता है। दिल्ली के विधानसभा चुनावों में आप पर भाजपा की जीत के बाद सीएम पद के लिए अग्रणी उम्मीदवारों में से नहीं होने के बावजूद, विधायक दल के नेता के रूप में उनके चयन ने उनकी अपनी पार्टी के भीतर कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। आइए जानते हैं कौन-कौन 6 मंत्री रेखा गुप्ता के साथ लेंगे शपथ?

शपथ ग्रहण समारोह की प्रमुख बातें
- समय और स्थान: समारोह दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में।
- मुख्य अतिथि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल हुए। आपको बता दें कि 21 राज्यों में बीजेपी+एनडीए की सरकार है।
Rekha Gupta, 6 Ministers Take Oath: कौन-कौन 6 मंत्री रेखा गुप्ता के साथ लेंगे शपथ?
- प्रवेश साहिब सिंह उर्फ प्रवेश वर्मा (Parvesh Sahib Singh alias Parvesh Verma)
- आशीष सूद (Ashish Sood)
- मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa)
- रविन्द्र इन्द्राज सिंह (Ravindra Inder Singh)
- कपिल मिश्रा (Kapil Mishra)
- पंकज कुमार सिंह (Pankaj Kumar Singh)
कैसी है सुरक्षा?
समारोह के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 25,000 से अधिक पुलिसकर्मी और 15 से अधिक अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां तैनात की गई हैं। रामलीला मैदान और उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
रेखा गुप्ता का बयान
शपथ ग्रहण से पहले, रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं प्रधानमंत्री मोदी और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझ जैसी साधारण परिवार से आने वाली बेटी पर भरोसा जताया।"
समारोह का सीधा प्रसारण
जो लोग समारोह में शामिल नहीं हो सकते, वे इसे दूरदर्शन और यूट्यूब पर सीधा प्रसारण के माध्यम से देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications