Delhi New CM: दिल्ली में बीजेपी ने वैश्य नेता को सीएम बनाने का फैसला किया तो, इस MLA का नाम तय?
Delhi New CM: दिल्ली की राजनीतिक गलियारे में इस वक्त अगर किस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो ये कि दिल्ली का सीएम कौन बनेगा? हर तरफ अटकलें लगाई जा रही हैं और सीएम चेहरे पर कई नए नाम के दावे किए जा रहे हैं। एक लंबे वक्त के बाद दिल्ली की सत्ता में बीजेपी वापसी कर रही है तो जाहिर है, पार्टी कई समीकरणों पर ध्यान रखकर सीएम फेस पर दांव खेलेगी।
ऐसा कहा जा रहा है कि पार्टी ने मुख्यमंत्री चेहरे पर अपनी तलाश पूरी कर ली है और पीएम के आते ही नाम पर मुहर लग जाएगी। इसी बीट बीजेपी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुने गए विधायकों के साथ अलग-अलग मीटिंग भी की है।
Delhi New CM: वैश्य चेहरे पर दांव खेल सकती है पार्टी?
संभावना जताई जा रही है कि 17-18 फरवरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक हो सकती है और इस बैठक में मुख्यमंत्री का नाम पर मुहर लग सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि, बीजेपी इस बार वैश्य चेहरे पर दांव खेल सकती है। दिल्ली का वैश्य वर्ग केजरीवाल के लिए एक बड़ा वोट बैंक रहा है और उन वोटर्स का विश्वास जितने के लिए बीजेपी पार्टी के शीर्ष वैश्य नेताओं पर दांव खेल सकती है।

Delhi New CM News: वैश्य फैक्टर क्यों हैं इतना अहम
अगर दिल्ली की जातिगत समीकरण पर ध्यान दें तो पाएंगे कि कैसे वैश्य समाज ने राज्य की सियासत में हमेशा से ही अहम रोल निभाया है। दिल्ली की राजनीति में इनके दबदबे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, पिछले सभी विधानसभा चुनावों के दौरन केजरीवाल ने खुद को बार-बार बनिया का बेटा कहा था। दिल्ली में इनकी संख्या लगभग 7 प्रतिशत है और सभी पार्टियां इनके दबदबे से अच्छे से परिचित भी है। दिल्ली के चांदनी चौक और नई दिल्ली के आस-पास इनकी अच्छी उपस्थिति है।
Delhi New CM: विजेंद्र गुप्ता हैं वैश्य वर्ग का बड़ा चेहरा
भारतीय जनता पार्टी में बनिया समाज के बड़े चेहरे के रुप में विजेंद्र गुप्ता का एक बड़ा नाम हैं। अगर बीजेपी इनको सीएम पद के लिए चुनती है तो किसी को कोई आपत्ति नहीं हो सकती। दिल्ली में केजरीवाल लहर के दौरान भी विजेंद्र गुप्ता ने अपनी सीट बचाए रखी थी और विपक्ष के तौर पर मजबूती से खड़े भी थे। वो सीएम पद के लिए अहम दावेदार हो सकते हैं।
रेखा गुप्ता के नाम पर भी लग सकती है मुहर !
दिल्ली के शालिमार बाग से चुनी गई रेखा गुप्ता के नाम पर भी चर्चा तेज हो गई है। रेखा गुप्ता वैश्य वर्ग से आती हैं और BJP के लिए एक बड़ी महिला चेहरा भी हैं। अगर भाजपा किसी महिला कैंडिडेट को सीएम बनाती है तो रेखा गुप्ता का नाम पहले नंबर पर है।












Click it and Unblock the Notifications