Raghav Chadha Net Worth: कितने अमीर राघव? 14 साल AAP को दिए, अब BJP में नई पारी, पिता बनते ही बदली किस्मत!
Raghav Chadha Net Worth: दिल्ली में 24 अप्रैल को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस ने सियासी गलियारे में भूचाल ला दिया। AAP के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता और पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP का दामन थाम लिया। उन्होंने दावा किया कि AAP के लगभग दो-तिहाई राज्यसभा सांसद भी उनके साथ BJP में विलय कर रहे हैं। 14 साल AAP को समर्पित करने वाले राघव का यह फैसला सिर्फ पार्टी बदलाव नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है।
खासकर जब वे हाल ही में पिता बने हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि राघव चड्ढा कितने अमीर हैं? उनकी सादगी भरी लाइफस्टाइल और पत्नी परिणीति चोपड़ा की स्टार पावर के बीच नेट वर्थ का आंकड़ा क्या कहता है? आइए विस्तार से जानते हैं...

14 साल AAP के साथ: वालंटियर से राज्यसभा सांसद तक
- राघव चड्ढा (जन्म: 11 नवंबर 1988, दिल्ली) AAP के गठन (2012) के समय से ही पार्टी के साथ थे।
- 2013 में केजरीवाल की टीम में वालंटियर।
- लोकपाल बिल ड्राफ्टिंग में अहम भूमिका।
- पार्टी कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता और पंजाब सह-प्रभारी रहे।
- 21 मार्च 2022 को पंजाब से राज्यसभा सांसद बने।
वे AAP के सबसे युवा और चमकदार चेहरों में शुमार थे। लेकिन हाल के महीनों में पार्टी के अंदरूनी कलह ने उन्हें BJP की ओर ले गए। आज का ऐलान AAP के लिए बड़ा झटका है।
Raghav Chadha Net Worth- राघव चड्ढा की नेट वर्थ: सादगी भरा लाइफस्टाइल
34 साल की उम्र में पंजाब से राज्यसभा सांसद और AAP के सबसे युवा चेहरों में से एक राघव चड्ढा की नेट वर्थ उनकी सादगी को दर्शाती है। 2022 के चुनावी हलफनामे के अनुसार, राघव की कुल संपत्ति करीब ₹50 लाख है। इसमें शामिल हैं:-
- मूवेबल एसेट्स: ₹37 लाख, जिसमें 90 ग्राम सोना (लगभग ₹4.94 लाख), ₹14.57 लाख की बचत, ₹52,839 की इंश्योरेंस पॉलिसी, और ₹30,000 नकद।
- इनवेस्टमेंट्स: ₹6 लाख स्टॉक्स और म्यूचुअल फंड्स में।
- इम्मूवेबल एसेट्स: दिल्ली में ₹37 लाख का एक घर।
- कार कलेक्शन: राघव के पास 2009 मॉडल की मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर (DL2CAK6202) है, जिसकी कीमत ₹1.32 लाख है।
Parineeti Pregnancy Announcement- परिणीति-राघव की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट: इंटरनेट पर छाया प्यार
25 अगस्त 2025 को परिणीति और राघव ने एक संयुक्त इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'हमारी छोटी सी दुनिया रास्ते में है... बेहिसाब धन्य महसूस कर रहे हैं।' पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया गया, जिसमें दोनों विदेश में हाथ में हाथ डाले रोमांटिक अंदाज में टहलते नजर आए। इस खबर ने फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स को उत्साहित कर दिया।
भूमि पेडनेकर ने कमेंट किया, 'बधाई हो!' सोनम कपूर ने लिखा, 'बधाई हो डार्लिंग!' नेहा धूपिया ने कहा, 'सबसे अच्छे घर में छोटे मेहमान का स्वागत!' रकुल प्रीत सिंह ने भी बधाई दी। एक फैन ने लिखा, 'कपिल शर्मा शो में राघव ने संकेत दिए थे। बधाई हो!'
Parineeti Chopra Pregnancy Hint Kapil Sharma Show- कपिल शर्मा शो में मिला था प्रेग्नेंसी का हिंट
हाल ही में परिणीति और राघव 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आए थे। शो में कपिल शर्मा ने मजाक में कहा कि उनकी मां शादी के बाद 'ग्रैंडकिड मोड' में चली गई थीं और जल्दी प्लानिंग की सलाह दी थी। इस पर राघव ने हंसते हुए जवाब दिया, 'देंगे, आपको जल्दी खुशखबरी देंगे!' जब कपिल ने पूछा, 'गुड न्यूज आ रहा है? लड्डू बांटने लगे?', तो राघव ने मुस्कुराते हुए कहा, 'किसी न किसी समय देंगे।' परिणीति इस जवाब पर हैरान और शर्माईं नजर आईं। यह संकेत अब उनकी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के साथ साफ हो गया।
Raghav Chadha Salary: कितनी है राघव की सांसद सैलरी?
राघव की सैलरी एक सांसद के तौर पर ₹30,000 प्रति माह है, लेकिन भत्तों के साथ यह ₹1 लाख से ज्यादा हो जाती है। उनकी सादगी की तुलना उनकी पत्नी परिणीति चोपड़ा की नेट वर्थ (₹60 करोड़) से की जाती है, जो फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट्स, और लग्जरी कारों (ऑडी A6, जगुआर XJL, ऑडी Q5) से आती है।
Raghav Chadha Car Collection :राघव किस कार में घुमाते हैं परिणीति को?
राघव की एकमात्र कार, 2009 की मारुति स्विफ्ट डिजायर, उनकी सादगी का प्रतीक है। हालांकि, परिणीति के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन है, जिसमें ऑडी A6, जगुआर XJL, और ऑडी Q5 शामिल हैं। कपल को अक्सर परिणीति की लग्जरी कारों में एक साथ देखा जाता है, खासकर मुंबई में। हालांकि, राघव की स्विफ्ट डिजायर में भी दोनों को दिल्ली में कैजुअल आउटिंग्स पर देखा गया है।
Raghav Chadha Education:राघव चड्ढा कितने पढ़े- लिखे?
11 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्मे राघव चड्ढा पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहे। उन्होंने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल, बराखंभा रोड से स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद:-
- 2009: दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से B.Com की डिग्री।
- 2011: इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री।
- लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स: EMBA सर्टिफिकेशन कोर्स।
राघव ने डेलॉयट और ग्रांट थॉर्नटन जैसी फर्मों में CA के तौर पर काम किया। 2012 में अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर दिल्ली लोकपाल बिल ड्राफ्ट किया, जिसने उनकी राजनीतिक यात्रा शुरू की। वह AAP के सबसे युवा राष्ट्रीय प्रवक्ता और पंजाब से राज्यसभा सांसद बने।
Parineeti Chopra Raghav Chadha Love Story: परिणीति-राघव की लव स्टोरी
राघव और परिणीति की मुलाकात लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों लंबे समय तक दोस्त रहे और 2023 में डेटिंग की खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। 13 मई 2023 को दिल्ली के कपूरथला हाउस में उनकी सगाई हुई, और 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी हुई।
आगे क्या?
राघव और परिणीति की प्रेग्नेंसी की खबर ने उनके फैंस को उत्साहित कर दिया है। राघव की सादगी और परिणीति की स्टार पावर इस कपल को खास बनाती है। क्या राघव की राजनीतिक व्यस्तताएं कम होंगी, या वह AAP के लिए और बड़े किरदार निभाएंगे? यह सवाल समय बताएगा, लेकिन फिलहाल यह कपल अपनी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें- Parineeti Chopra, Raghav Chadha: '30 मिनट के ब्रेकफास्ट ने बदली जिंदगी', दिलचस्प है परिणीति-राघव की प्रेमकहानी












Click it and Unblock the Notifications