पाकिस्तानी टीम में हुआ बड़ा फेरबदल, कौन बना नया टेस्ट कप्तान? टीम में 4 नए खिलाड़ियों की एंट्री
Pakistan Cricket Team New Test Captain: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट टीम को लेकर एक बहुत बड़ा फैसला किया है। टीम के हालिया खराब प्रदर्शन को देखते हुए कप्तान को हटा दिया गया है, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शान मसूद अब कप्तान नहीं होंगे। कप्तान को हटाने की मांग काफी टाइम से उठ रही थी।
स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की टेस्ट कप्तानी में वापसी हो गई है। बोर्ड ने उन्हें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। पीसीबी ने प्रेस वार्ता में स्थिति साफ़ करते हुए बाबर आजम को कप्तानी सौंपने की जानकारी दी।

टीम में चार नए खिलाड़ियों को मौका
वेस्टइंडीज दौरे के लिए पाकिस्तान ने अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। वहीं इंग्लैंड दौरे के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। खास बात यह है कि इस टीम में चार ऐसे खिलाड़ियों को जगह मिली है जिन्होंने अब तक कोई अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच नहीं खेला है। इनमें स्पिनर अली उस्मान और तेज गेंदबाज उबैद शाह शामिल हैं। इनके अलावा मोहम्मद अवैस जफर और मोहम्मद गाजी घोरी को भी मौका मिला है।
ऐसा है पाकिस्तान का पूरा शेड्यूल
पाकिस्तान की टीम सबसे पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। कैरेबियन धरती पर टीम को 25 जुलाई से 6 अगस्त के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके तुरंत बाद पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। वहां 19 अगस्त से 13 सितंबर के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
चोट के बाद फिट होने की चुनौती
मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज सऊद शकील को भी टीम में शामिल किया गया है। हालांकि उन्हें सिर्फ इंग्लैंड दौरे की 17 सदस्यीय टीम में ही जगह मिली है। शकील का खेलना पूरी तरह से उनके फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा। अगर वे तय समय से पहले पूरी तरह फिट हो जाते हैं, तभी वे इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर दिखाई देंगे।
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फज़ल, अली उस्मान, अज़ान अवैस, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहज़ाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), मोहम्मद अवैस ज़फर, मुहम्मद गाज़ी घोरी (विकेटकीपर), साजिद खान, सलमान अली आगा, शान मसूद, उबैद शाह।












Click it and Unblock the Notifications