DSP Amisha: 'जहां गाड़ा पति का शव वहीं नहाती थी बीवी', बाथरूम हत्याकांड को सुलझाने वाली डीएसपी अमीषा कौन?

DSP Amisha: मोहब्बत की नगरी के नाम से मशहूर आगरा के सिकंदरा पुलिस थाना इलाके के बाथरूम हत्याकांड ने रिश्तों की ऐसी खौफनाक तस्वीर सामने लाई है, जिसे देखने के बाद हर कोई सकते में हैं। 4 जुलाई 2026 को आरोपी पत्नी रूबी शर्मा, जिसने अपने पति को मारकर बाथरूम में गाड़ दिया था, जेल जा चुकी है। डीएसपी अमीषा के तेज दिमाग और सूझबूझ ने इस रोंगटे खड़े कर देने वाले केस का पर्दाफाश किया है, जिसकी वजह से इस वक्त डीएसपी अमीषा न्यूज रूम से लेकर सोशल मीडिया तक पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

आपको बता दें कि अमीषा यूपी पुलिस में 2022 बैच की डीएसपी हैं और 14 फरवरी 2025 से वो आगरा में बतौर सहायक पुलिस आयुक्त हैं, आपको बता दें कि ACP के रूप में ये उनकी पहली पोस्टिंग है। वो मूल रूप से यूपी के लखनऊ शहर की रहने वाली हैं।

DSP Amisha

12 मई 1997 को जन्मी अमीषा के पिता का नाम विनोद कुमार सिंह है और वो भी आईपीएस अधिकारी रहे हैं। वो इससे पहले आगरा में ही नायब तहसीलदार थी, इसके बाद उन्हें आगरा ग्रामीण में बतौर डीएसपी भेजा गया था इसके बाद इन्हें आगरा शहर में एसीपी पोस्टिंग दी गई।

DSP Amisha

क्या है आगरा का बाथरूम हत्याकांड?

आपको बता दें कि आगरा में सिकंदरा पुलिस थाना इलाके में रूबी शर्मा नाम की महिला ने अपने पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या करके उसे बाथरूम में दफना दिया था। मालूम हो कि मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर के रहने वाला 44 साल के सुरेंद्र कुमार शर्मा 17 मई से लापता था, वौ मौजूदा वक्त में आगरा में अपनी पत्नी, दोनों बेटियों और मां के साथ रहता था, वो बेरोजगार था और घर का खर्चा उसकी मां की पेंशन से चलता था।

DSP Amisha

रूबी ने ही जेठ के साथ मिलकर लिखवाई थी पति के लापता होने की रिपोर्ट

कई दिनों तक इंतजार करने के बाद जब वो नहीं लौटा तो 26 मई को उसके भाई और उसकी पत्नी रूबी ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी, जाच-पड़ताल में पता चला कि सुरेंद्र शर्मा 15-16 मई को भरतपुर किसी फैमिली फंक्शन के लिए गया था, जहां उसने शराब पीकर काफी हंगामा किया था। रिश्तेदारों ने उसकी हरकत के बारे में रूबी को फोन पर बताया था और उसके खिलाफ पुलिस एक्शन लेने की बात कही थी। 17 मई को वो आगरा वापस आया था और उसके बाद से वो लापता था।

DSP Amisha

DSP Amisha को हुआ पत्नी रूबी पर शोक और फिर सच आया सामने

पहले तो पुलिस को ये सिंपल लापता का मामला लगा लेकिन डीएसपी अमीषा को जब पता चला कि सुरेंद्र शर्मा अक्सर अपनी पत्नी को शराब पीकर मारता था और गाली-गलौज करता था तो उसे रूबी शर्मा पर शक हुआ, हालांकि रूबी शर्मा ऐसा शो कर रही थी जैसे कि उसे कुछ पता ही नहीं है लेकिन पूछताछ के दवाब में आकर वो टूट गई और फिर सामने आया ऐसा खौफनाक सच जिसने हर किसी को हिलाकर रख दिया।

पति को खिलाई 20 नींद की गोलियां और फिर गाड़ दिया बाथरूम में

रूबी ने बताया कि वो सुरेंद्र शर्मा के अत्याचार से तंग आ गई थी, उसे लगा कि अब अगर पुलिस उसके पति को लेकर गई तो पेंशन जो आ रही है वो भी बंद हो जाएगी, वो अपनी बेटियों को कैसे पालेगी, इसलिए उसने अपने पति को ही मारने का फैसला कर लिया उसे 20 नींद की गोलियां खाने में मिलाकर खिला दी, जिससे कि वो सोता ही रह गया और इसके बाद उसने उसे बाथरूम में ले जाकर गाड़ दिया और फर्श पर प्लास्टर चढ़वा दिया। खास बात ये है कि वो रोज उसी बाथरूम में नहाती रही। जिस वक्त उसने ये सब स्वांग रचा उस वक्त उसकी दोनों बेटियां अपनी दादी के साथ ताऊ के घर गई थीं इसलिए किसी को इस खौफनाक हत्याकांड की भनक ही नहीं लगी।

DSP Amisha

DSP अमीषा सिंह ने बनाई 5 सदस्यीय स्पेशल टीम

पुलिस ने बाथरूम से सुरेंद्र शर्मा का नरकंकाल बरामद किया है, बॉडी पूरी तरह से गल गई है इसलिए इसका पोस्टमार्टम संभव नहीं है। DSP अमीषा सिंह के निर्देश पर 5 सदस्यीय स्पेशल फॉरेंसिक टीम बनाई गई है, जो इस कंकाल की वैज्ञानिक और डीएनए (DNA) जांच करेगी, फिलहाल रूबी पुलिस की गिरफ्त में है।

यह पढ़ें:'धमकाने के लिए दलालों को भेजती है', कौन है PCS अधिकारी Seema Choudhary? मां ने लगाया धोखेबाजी का आरोप
यह पढ़ें:'धमकाने के लिए दलालों को भेजती है', कौन है PCS अधिकारी Seema Choudhary? मां ने लगाया धोखेबाजी का आरोप
यह पढ़ें: Ketan Agarwal: 'मेरे केतन को सिया ने मार डाला', पोते के गम में दादा का निधन, गम की चपेट में अग्रवाल परिवार
यह पढ़ें: Ketan Agarwal: 'मेरे केतन को सिया ने मार डाला', पोते के गम में दादा का निधन, गम की चपेट में अग्रवाल परिवार
यह पढ़ें: Ketan Agarwal: 'शादी होने वाली नहीं', सिया का स्नैप चैट वायरल! अश्लील हरकत वाली बात पर पिता ने सुनाई नई कहानी
यह पढ़ें: Ketan Agarwal: 'शादी होने वाली नहीं', सिया का स्नैप चैट वायरल! अश्लील हरकत वाली बात पर पिता ने सुनाई नई कहानी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+