एक दूजे के हुए आमिर खान-गौरी स्प्रैट, मुंबई में सादगी से रचाई शादी, नए जोड़े की पहली तस्वीर आई सामने

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Photos: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी लंबे समय की साथी गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर ली है। दोनों ने रविवार, 5 जूलाई को मुंबई स्थित अपने घर में बेहद निजी समारोह में सात फेरे लिए। शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त शामिल हुए। दोनों की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है।

पिछले कुछ दिनों से मुंबई में लगातार तेज बारिश हो रही थी, लेकिन इसका असर शादी की तैयारियों पर नहीं पड़ा। घर को रोशनी और सजावट से खास अंदाज में तैयार किया गया था। इस बीच शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर आमिर और गौरी को बधाइयां मिल रही हैं। करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया, जबकि दोनों की पहचान पिछले 25 साल से रही है।

Aamir Khan Wedding Pic

घर में हुई सादगी भरी शादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी मुंबई के बांद्रा स्थित अभिनेता के घर में हुई। समारोह को जानबूझकर छोटा रखा गया, ताकि सिर्फ अपने लोग ही इस खास पल का हिस्सा बन सकें। शादी में आमिर के तीनों बच्चे और गौरी का बेटा भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि करीब 150 मेहमान इस समारोह में शामिल हुए, जिनमें कुछ रिश्तेदार और दोस्त विदेश से भी पहुंचे थे। खबर लिखे जाने तक दोनों ने मीडिया के सामने पहली बार साथ आकर कोई बयान नहीं दिया था।

शादी की पहली तस्वीर आई सामने

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की पहली तस्वीर सामने आने के बाद फैंस के बीच इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। तस्वीर में दोनों परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों के बीच नजर आ रहे हैं। आमिर सफेद कुर्ता-पायजामा पहने एक रजिस्टर पर हस्ताक्षर करते दिख रहे हैं, जबकि गौरी उनके पास बैठी हुई हैं। आसपास मौजूद परिजन इस खास पल को करीब से देख रहे हैं और घर को फूलों से खूबसूरत अंदाज में सजाया गया है। तस्वीर से साफ पता चलता है कि यह समारोह बेहद निजी रखा गया, जिसमें सिर्फ परिवार और चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए।

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Photo

बारिश के बीच भी जारी रहीं तैयारियां

मुंबई में शनिवार से लगातार बारिश हो रही थी, लेकिन शादी की तैयारियां बिना रुके चलती रहीं। आमिर के पाली हिल स्थित घर के बाहर आयोजन से जुड़ी गतिविधियां लगातार नजर आईं। सजावट का सामान पहुंचाया गया और घर को रंगीन लाइटों व फूलों से सजाया गया। बारिश के बावजूद कर्मचारी रेनकोट पहनकर काम करते रहे। शादी से एक दिन पहले आमिर की बहन भी घर पहुंच गई थीं।

पहले ही बता दी थी शादी की तारीख

शादी से कुछ दिन पहले राजकुमार हिरानी की प्रीतम एंड पेड्रो सीरीज की स्क्रीनिंग के दौरान आमिर खान ने खुद अपनी शादी की तारीख का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि 5 जुलाई को घर पर ही शादी होगी और यह बहुत छोटा व निजी समारोह रहेगा। उन्होंने बताया था कि इस खास दिन पर दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद रहेंगे। आमिर ने यह भी कहा था कि उन्हें लोगों की दुआओं की जरूरत है ताकि उनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहे। उन्होंने साफ किया था कि यह किसी बड़े आयोजन की बजाय पूरी तरह घरेलू माहौल में होने वाली शादी होगी।

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Photo

दो साल की डेटिंग के बाद लिया बड़ा फैसला

आमिर खान ने इसी साल मार्च में अपने 60वें जन्मदिन पर पहली बार गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। हालांकि दोनों एक-दूसरे को करीब 25 साल से जानते थे, लेकिन पिछले दो वर्षों से रिश्ते में थे। दोनों ने अपने निजी जीवन को हमेशा मीडिया की नजरों से दूर रखा, लेकिन रिश्ते के सार्वजनिक होने के बाद गौरी भी लगातार चर्चा में आने लगीं।

आमिर की यह तीसरी शादी

आमिर खान ने पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी। इस रिश्ते से उनके दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं। दोनों का साल 2002 में तलाक हो गया था। इसके बाद साल 2005 में आमिर ने फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की। दोनों के बेटे आजाद राव खान का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ। साल 2021 में आमिर और किरण ने अलग होने का फैसला किया था। अब गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बाद आमिर ने अपने जीवन की नई शुरुआत की है।

ये भी पढ़ें: Aamir Khan-Gauri Wedding: सैफ-करीना की तरह आमिर खान गौरी संग करेंगे रजिस्टर मैरिज, क्‍या होगा धर्म-परिवर्तन?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+