Love Story: '30 मिनट के ब्रेकफास्ट ने बदली जिंदगी', दिलचस्प है परिणीति-राघव की प्रेमकहानी
Raghav Chadha Love Story: पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस आयोजित कर आप से इस्तीफा देने का ऐलान किया और इसके बाद एक्स पर लिखा कि 'आज, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए, राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई से ज़्यादा सांसदों ने BJP में विलय कर लिया है। सात सांसदों ने दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे राज्यसभा के माननीय सभापति को सौंपा गया। मैंने, दो अन्य सांसदों के साथ मिलकर, हस्ताक्षरित दस्तावेज़ व्यक्तिगत रूप से सौंपे।'
जिसके बाद से राघव चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो गए हैं। लोग इस वक्त उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी सर्च कर रहे हैं। आपको बता दें कि राघव चड्ढा ने बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से सितंबर 2023 में उदयपुर में शादी की थी और आज दोनों एक बेटे के मम्मी-पापा हैं।

Parineeti Chopra,-Raghav Chadha के रिश्ते ने सबको चौंकाया
आपको बता दें कि दो अलग-अलग फील्ड वाले परिणिति और राघव चड्डा ने अपनी लव लाइफ को काफी छिपाकर रखा था। दोनों की जब सगाई की खबरें सामने आई थीं तो हर कोई हैरान रह गया था। दोनों की मोहब्बत कहां शुरू हुई, दोनों कैसे मिले, इसे लेकर तमाम तरह की बातें सामने आईं लेकिन दोनों की लवस्टोरी कैसे शुरू हुई थी इस बारे में राघव-परिणिति ने पहली बार कपिल शर्मा के शो में खुलकर बातें की थीं, जहां वो हाल ही में मेहमान बनकर पहुंचे थे।
लंदन में मिले थे Parineeti Chopra और Raghav Chadha
जहां पर एक्ट्रेस ने बताया था कि 'दोनों पहली बार लंदन में मिले थे, वहां वो एक अवॉर्ड समारोह में शामिल होने गए थे, उस समारोह में हमें अपनी-अपनी फील्ड में बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया गया था। मेरे दोनों भाई राघव को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। मैंने उन लोगों को बताया कि वहां राघव चड्डा आए हैं। तो उन दोनों ने मुझे फोर्स किया कि मैं जाकर राघव को हाय बोलूं।'
राघव ने मुझसे कहा कि 'कल ब्रेकफास्ट पर मिलते हैं'
'प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राघव मेरे पीछे वाली टेबल पर बैठे थे। मैं गई और मैंने इससे 'हाय' कहा। मैंने कहा कि 'चलो कभी इंडिया में मिलते हैं। बस कुछ सेकंड बाद ही राघव ने मुझसे कहा कि ''कल ब्रेकफास्ट पर मिलते हैं।' मुझे पहले थोड़ा अजीब लगा लेकिन मैं फिर मान गई और अगली सुबह मैं अपने मैनेजर और 5 लोगों के साथ ब्रेकफास्ट करने पहुंची। राघव भी अपने 2 ऑर्गेनाइजर के साथ आए थे।'
हमारी मीटिंग 30 मिनट की थी बस: Parineeti Chopra
'हमारी मीटिंग 30 मिनट की थी बस, जैसे ही ब्रेकाफास्ट खत्म हुआ, राघव ने मुझसे मेरा फोन नंबर मांगा, फिर हमारी बातें होने लगी और मुझे समझ आ गया है कि अब यहीं से साथ-साथ बढ़ना है और तीन-चार महीने बाद ही हमने शादी का फैसला कर लिया। हालांकि राघव ने कहा कि 'मैडम ने मुझसे मिलने से पहले गूगल में सर्च मारकर देखा था कि मैं हूं कौन और क्या करता हूं और मेरी हाईट कितनी है?'
एक नजर Raghav Chaddha के अब तक के सफर पर
- 11 नवंबर 1988 को दिल्ली में राघव चड्ढा का जन्म हुआ था।
- राघव चड्ढा ने स्कूली पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल बाराखंभा रोड से की है।
- राघव चड्ढा ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC), दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया।
- राघव चड्ढा ने ICAI से चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई पूरी की।
- राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से भी पब्लिक पॉलिसी में कोर्स भी किया है।
- राघव 2022 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे।
- दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष और 2020 से 2022 तक राजेंद्र नगर निर्वाचन क्षेत्र से दिल्ली विधानसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया है।












Click it and Unblock the Notifications