Pyari Didi Yojana: दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए, क्या है कांग्रेस की प्यारी दीदी योजना?
Pyari Didi Yojana: दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Election 2025) को लेकर सभी दलों ने कमर कस ली है। उम्मीदवारों के ऐलान के बीच अब पार्टियां चुनावी वादों की भी झड़ी लगा रही है। इस कड़ी में कांग्रेस ने दिल्ली के लोगों के लिए अपना पहला चुनावी वादे किया है। पार्टी ने सोमवार को आम आदमी पार्टी की महिला सम्मान योजना के जवाब में 'प्यारी दीदी योजना' की घोषणा की है। ऐसे में जानिए क्या है कांग्रेस की प्यारी दीदी योजना?
दिल्ली में चुनावी सरगर्मियों के बीच सोमवार को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। प्यारी दीदी योजना के तहत हर महिला को प्रतिमाह 2500 रुपए मिलेंगे। कांग्रेस पार्टी ने दावा करते हुए कहा कि अगर दिल्ली में सरकार बनती है तो कैबिनेट की पहली बैठक में ही इस योजना को मंजूरी देंगे।

Pyari Didi Yojana: डीके शिवकुमार ने जारी की गांरटी
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने योजना को लेकर कहा, "मैं यहां प्यारी दीदी योजना को लॉन्च करने आया हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस दिल्ली में सरकार बनाएगी। और हमारी पहली कैबिनेट में प्यारी दीदी योजना लागू की जाएगी और दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये दिए जाएंगे। यह उसी मॉडल पर है जो हमने कर्नाटक में लागू किया था।"
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, "आज जिस तरह के हालात दिल्ली में हैं उसमें महिलाओं को 2500 रुपए महीना देना बहुत आवश्यक है। आज बेरोजगारी, उत्पीड़न और महंगाई की मार झेलती महिलाओं को सशक्त करना बहुत आवश्यक है। आज अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के सिंबल बन चुके हैं।"
ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: कांग्रेस के खिलाफ AAP के अल्टीमेटम का क्या हुआ? INDIA bloc में सन्नाटे के 5 'सबूत'!
क्या है कांग्रेस की Pyari Didi Yojana?
इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपए मासिक सहायता दी जाएगी। इसके योजना के पीछे कांग्रेस का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और उनके परिवार की आय में सहयोग देना है। पार्टी के मुताबिक इस योजना का फोकस आर्थिक रूप से पिछड़ी और जरूरतमंद महिलाओं पर रहेगा। हालांकि अभी इस योजना को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: महिलाओं पर मास्टरस्ट्रोक ही न बन जाए AAP की मुसीबत, 5 बड़ी वजह क्या है?
महिला सम्मान के जवाब में Pyari Didi Yojana
दूसरी तरफ कांग्रेस की यह योजना आम आदमी की महिला सम्मान योजना का जवाब है,जिसमें 2100 रुपये देने का वादा किया गया है। कांग्रेस ने इसे समाज कल्याण और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी अपनी पहली गारंटी करार दिया है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की यह घोषणा दिल्ली चुनाव में महिला वोटरों को लुभाने के लिए दांव माना जा रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में करीब 71 लाख महिला वोटर हैं। जिस पर कांग्रेस अपनी इस योजना के जरिए पकड़ मजबूत करना चाह रही है।












Click it and Unblock the Notifications