Peoples Pulse Exit poll Delhi Chuanv 2025: BJP को किस स्थिति में मिलेंगी 51 से 60 सीटें? पढ़िए Analysis
Peoples Pulse Exit Poll Result News: दिल्ली में मतदान के बाद कई एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं। इनमें से सबसे चौंकाने वाले नतीजे पीपुल्स पल्स (Peoples Pulse) के हैं, जिसमें बीजेपी को दो-तिहाई से भी भारी बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि, इसमें सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) की सीटों की संख्या दहाई अंकों तक पहुंचने की संभावना जाहिर की गई है।
Peoples Pulse ने दल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए जो एग्जिट पोल के आंकड़े दिए हैं, उसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 51 से लेकर 60 सीटें और सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को 10 से लेकर 19 सीटें मिलने की बात कही गई है। जबकि, लगातार तीसरी बार भी इस सर्वे का अनुमान है कि कांग्रेस दिल्ली में खाता नहीं खोलने जा रही है।

Peoples Pulse Exit Poll Delhi Chunav: बीजेपी के पक्ष में अंडर करंट की भविष्यवाणी
दिल्ली में एक चुनाव विश्लेषक से वनइंडिया ने बात की है, जिन्होंने बताया है कि इतना बड़ा उलटफेर तभी हो सकता है, जब मतदाताओं के झुकाव और प्राथमिकता में भी बहुत बड़ा बदलाव आया हो और सत्ता विरोधी लहर का अंडर करंट मौजूद हो।
Peoples Pulse Exit Poll Delhi Chunav: किन हालातों में बीजेपी को मिलेंगी 60 सीट?
उस विश्लेषक के मुताबिक Peoples Pulse ने एग्जिट पोल के जो आंकड़े दिए हैं, वह तभी संभव है, जब 'आप' का वोट शेयर 40% से भी नीचे गिर जाए। यह तब मुमकिन है, जब कांग्रेस का वोट शेयर लगभग 15% का आंकड़ा छू जाए और बीजेपी का वोट शेयर भी 44% तक ऊपर उठ जाए।
क्योंकि, 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 सीटों में 62 सीटें तब मिली थीं, जब उसका वोट शेयर 54% रहा था। वहीं कांग्रेस अपने ऐतिहासिक निम्न स्तर 4% वोट शेयर पर पहुंच गई थी और उसका खाता भी नहीं खुला था। जबकि, बीजेपी को 39% वोट मिले थे और वह 8 सीटें जीतने में सफल रही थी।
Peoples Pulse Exit Poll Delhi Chunav: आप के वोट बैंक का कांग्रेस-भाजपा में बंटवारा?
Peoples Pulse के एक्जिट पोल के आंकड़ों पर यकीन करें तो आम आदमी पार्टी को उसके कोर वोट बैंक यानी झुग्गी-झोपड़ी, दलित बस्तियों से लेकर मुस्लिम-बहुल सीटों पर भी भारी नुकसान हो रहा है। वहीं उसके इस वोट बैंक (खासकर मुसलमानों) का बड़ा हिस्सा कांग्रेस की ओर वापस शिफ्ट होता नजर आ रहा है, जो 17% वोट शेयर जुटाने के लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ रही है। मुस्लिम-बहुल सीटों पर आप से मुसलमानों के एक वर्ग की नाराजगी पहले से भी सामने आती रही है।
इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के साथ फ्री बिजली-पानी को लेकर बंधा हुआ मध्यम वर्गीय वोटर भी इसबार विधानसभा चुनावों में भाजपा पर भरोसा करता दिख रहा है। उसपर इनकम टैक्स में 12 लाख रुपए तक छूट और मोदी की तमाम गारंटियों का भी असर होता नजर आ रहा है। वहीं महिला वोटरों का भी एक बड़ा हिस्सा लगता है कि केजरीवाल की गारंटी की जगह लोकसभा चुनावों की तरह ही मोदी की गारंटियों पर ही भरोसा जताया है।
यही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से दिल्ली में आप सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने और झुग्गी नहीं टूटने देने की गारंटी दी है, यह एग्जिट पोल उसकी ओर भी इशारा कर रहा है। इससे यह भी अनुमान लगता है कि दलित वोटरों के बीच भाजपा का लंबा संघर्ष भी परिणाम दे रहा है।
लेकिन, वनइंडिया आपको एक बार फिर से बता रहा है कि यह महज एक अनुमान हैं और जब 8 फरवरी को वोटों की गिनती की जाएगी,तभी असली चुनाव परिणाम सामने आएंगे और तभी पता चल सकेगा कि ये भविष्यवाणियां कितनी सच साबित हो पाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications