Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Election 2025: दिल्ली में वोटिंग से पहले BJP के आंतरिक सर्वे के आंकड़े, भाजपा को मिल रही कितनी सीटें?

Delhi Election 2025 BJP Survey: दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए कल (बुधवार, 5 फरवरी, 2025) मतदान होना है। सोमवार शाम को प्रचार का काम खत्म होने के बाद से सभी पार्टियां अपने-अपने जमीनी कार्यकर्ताओं से फीडबैक के आधार पर जीत और हार का आकलन करने में लगी हैं। इसी कड़ी में बीजेपी को भी अपने कार्यकर्ताओं और और बूथ स्तरीय वर्करों से जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर दिल्ली में 27 साल बाद अपनी सरकार बनने की संभावनाएं दिख रही हैं।

आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया था कि उनकी पार्टी दिल्ली की 70 सीटों में से 55 सीटें जीत रही हैं। यही नहीं, उनका यहां तक दावा था कि अगर 'मां-बहनों' ने थोड़ा जोर लगा दिया तो उनकी पार्टी 60 सीटें तक जीत सकती हैं। इस तरह से पार्टी को खुद भी महसूस हो रहा है कि पिछली दो बार की तरह इस बार पार्टी जमीन पर मजबूत नहीं रह गई है। क्योंकि, 2020 में इसे 62 और 2015 में 67 सीटें मिली थीं।

delhi election 2025

Delhi Election 2025 BJP Survey: बीजेपी की सरकार बनने जा रही है- पार्टी के आंतरिक सर्वे का अनुमान

दिल्ली बीजेपी के एक सूत्र ने वनइंडिया को बताया है कि सोमवार को प्रचार समाप्त होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने अशोका रोड पर एक बैठक की। इसमें उन्होंने जमीनी कार्यकर्ताओं और दूसरे राज्यों से आए वर्करों से मिली ग्राउंड लेवल फीडबैक के आधार पर कहा है कि 'हम सरकार बनाने जा रहें हैं।'

Delhi Election 2025 BJP Survey: बीजेपी को 41+1 सीटें मिल सकती है- पार्टी सूत्र

बीजेपी सूत्र के अनुसार अमित शाह ने कहा है कि 'हमें 42 सीटें मिलने जा रही हैं।' जब हमने भाजपा सूत्र से पूछा कि क्या ये सारी बीजेपी की सीटें हैं या फिर इसमें कोई सीट एनडीए की सहयोगी की भी हैं। तो वे बोले कि 'इसमें से 1 सीट देवली (सुरक्षित) है, जहां से एलजेपी (रामविलास पासवान) चुनाव मैदान में है।'

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव का इतिहास इस प्रकार रहा है:

1. 1993: पहला विधानसभा चुनाव
दिल्ली में मौजूदा विधानसभा का पहला चुनाव 1993 में हुआ था। इसमें बीजेपी को जीत मिली और मदनलाल खुराना मुख्यमंत्री बने

2. 1998: कांग्रेस सत्ता में आई
1998 में हुए चुनाव में दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत हासिल किया और शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री बनाया गया। शीला दीक्षित ने 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री के रूप में दिल्ली का नेतृत्व किया (1998-2013)।

3. 2013: आम आदमी पार्टी की सरकार
2013 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक नया मोड़ आया। आम आदमी पार्टी (AAP), जो अरविंद केजरीवाल ने बनाई गई थी, ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह पार्टी कांग्रेस और बीजेपी के लिए चुनौती बनकर उभरी। हालांकि, AAP को पूर्ण बहुमत नहीं मिला, और इसके परिणामस्वरूप अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस से समर्थन लेकर सरकार बनाई। लेकिन, कुछ 49 दिनों बाद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

4. 2015: AAP का ऐतिहासिक विजय
2015 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन किया और 70 में से 67 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

5. 2020: AAP की फिर से विजय
2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP ने फिर से बहुमत हासिल किया। इस चुनाव में AAP ने 70 में से 62 सीटें जीतीं, और अरविंद केजरीवाल को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण करने का मौका मिला। इस चुनाव में भाजपा ने भी अच्छी चुनौती दी।

दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान होना है और 8 फरवरी को वोटों की गिनती होनी है। उम्मीद है कि उसी दिन परिणाम सामने आ जाएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+