Delhi Earthquake: दिल्ली ने महसूस किये भूकंप के झटके, पूर्व CM केजरीवाल और अतीशी ने किया यह ट्वीट

Delhi Earthquake: दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों की सुरक्षा की कामना करते हुए ट्वीट किया, "मैं सभी की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूँ।" उन्होंने दिल्ली की देखरेख कर रही मुख्यमंत्री अतीशी का पोस्ट भी री-शेयर किया, जिसमें अतीशी ने लिखा, "दिल्ली में एक तेज भूकंप आया। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि सभी सुरक्षित रहें।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों से शांति बनाए रखने और सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपील की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपील की जाती है। संभावित झटकों के लिए सतर्क रहें। अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।"

delhi news jpg

सुबह 5:36 बजे आया भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 4.0 थी और इसकी गहराई 5 किलोमीटर थी। यह भूकंप सुबह 5:36 बजे आया, जिससे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें Delhi Earthquake: 'सब हिल रहा था, ऐसा लगा मेट्रो ट्रेन टकरा गई हो', लोगों ने बताया भूकंप के झटके से जुड़ा अनुभव

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ने कहा, "मैं वेटिंग लाउंज में था। सभी लोग बाहर दौड़ पड़े। ऐसा लगा जैसे कोई पुल गिर गया हो।" वहीं, गाजियाबाद के एक निवासी ने कहा कि झटके इतने तेज थे कि "पूरा भवन हिल रहा था, ऐसा पहले कभी महसूस नहीं हुआ।"इस भूकंप के बाद अब तक किसी प्रकार के बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोग अभी भी संभावित झटकों से सतर्क हैं।

यह भी पढ़ें Delhi Earthquake: 'शांत और सतर्क रहिये', भूकंप के तेज झटके के बाद PM मोदी की अपील

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+