Delhi Earthquake: 'शांत और सतर्क रहिये', भूकंप के तेज झटके के बाद PM मोदी की अपील
Delhi Earthquake: दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप सुबह 5:36 बजे आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई। भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा, इंदिरापुरम और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए।
भूकंप के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा कि सभी को शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने के साथ-साथ संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने तथा संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया जाता है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।"
भूकंप के बाद अधिकारी स्थिति पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं और स्थिति में किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।
यह भी पढ़ें Earthquake in Delhi-NCR: सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से कांपा दिल्ली-एनसीआर, घरों से बाहर निकले लोग












Click it and Unblock the Notifications