Delhi Earthquake: 'सब हिल रहा था, ऐसा लगा मेट्रो ट्रेन टकरा गई हो', लोगों ने बताया भूकंप के झटके से जुड़ा अनुभव

Delhi-NCR Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में आज तड़के तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई है। भूकंप के बाद लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए और कुछ ने बताया कि घरों के अंदर बर्तन और फर्नीचर तक हिलने लगे थे। यह भूकंप इतना तेज था कि लोगों को ऐसा महसूस हुआ जैसे मेट्रो या ट्रेन टकरा गई हो।

पानी के बर्तन, अलमारियां और फ्रिज भी हिलने लगे थे, जिससे लोग डर गए थे। कई लोगों ने बताया कि भूकंप के दौरान घर की चीजें हिलने लगीं और कुछ लोगों को ऐसा लगा जैसे नीचे से ट्रेन गुजर रही हो।

delhi election 2025 jpg

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विक्रेता और यात्री भी इस भूकंप के अनुभव को साझा कर रहे थे। एक यात्री ने कहा, "यह कम समय के लिए था, लेकिन इसकी तीव्रता बहुत तेज थी, ऐसा लग रहा था जैसे कोई ट्रेन नीचे से गुजर रही हो।"

भूकंप के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर संदेश जारी कर लोगों से शांत रहने और सुरक्षा के उपायों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहें और अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

गंभीर नुकसान की कोई सूचना नहीं

भूकंप सुबह 5:36 बजे आया, और इसकी गहराई केवल 5 किलोमीटर थी। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे क्षेत्रों में इस भूकंप के प्रभाव को महसूस किया गया। हालांकि, अब तक किसी भी प्रकार के गंभीर नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें Delhi Earthquake: 'शांत और सतर्क रहिये', भूकंप के तेज झटके के बाद PM मोदी की अपील

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+