'दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार आरोपी से BJP ने क्यों लिए 60 करोड़', Electoral Bonds पर AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली शराब नीति मामले में इस हफ्ते प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की। सीएम केजरीवाल के गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी भाजपा को लगातार निशाने पर ले रही है। दिल्ली सरकार में मंत्री व 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज ने चुनावी बॉन्ड स्कीम के तहत भारतीय जनता पार्टी को मिले चंदे को लेकर सवाल उठाए हैं। आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि कथित दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले के सबसे बड़े सरगना शरद चंद्र रेड्डी से लगभग 60 करोड़ रुपये लिए गए हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पर्टी नेता मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक बयान में भारतीय जनता पार्टी और प्रवर्तन निदेशालय को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा, "चुनावी बांड के पीछे छिपकर बीजेपी ने तथाकथित उत्पाद शुल्क नीति मामले के सबसे बड़े सरगना शरद चंद्र रेड्डी से लगभग 60 करोड़ रुपये लिए। यह कोई आरोप नहीं है, यह सच्चाई है और हमने सबूत दिखाए हैं, शरद चंद्र रेड्डी की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने 55 करोड़ रुपये का यह चंदा लिया है। ईडी और केंद्र सरकार ने कहा है कि वह पीएमएलए के तहत आरोपी हैं।"

वहीं आम आदमी पार्टी नेता व दिल्ली की मंत्री आतिशी मार्लेना ने भी बीजेपी पर बंद हुई स्कीम चुनावी बॉन्ड को लेकर सवाल खड़े किए। आतिशी ने कहा, "शरद चंद्र रेड्डी ने भी दिल्ली में शराब की दुकानें टेंडर के माध्यम से ली थीं। ईडी ने इन्हें आबकारी मामले में इन्हें गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इन्होंने ईडी के सामने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल से कभी नहीं मिले और न ही उनसे बात की है। इसके अगले दिन 10 नवंबर 2022 को इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मगर इन्होंने साढ़े चार करोड़ के इलेक्ट्राल बांड आबकारी नीति बनने के दौरान भाजपा को दिए हैं।"
आतिशी ने कहा, "शरद चंद्र रेड्डी की कंपनी अरबिंदो फार्मा ने रेड्डी की गिरफ्तारी के बाद 55 करोड़ रुपए भाजपा के खाते में दिए गए हैं। कुछ साढ़े 59 करोड़ रुपये इनके पास से भाजपा के खाते में आया था। मनी ट्रेल यहां हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खाते में पैसा गया है। इसलिए भाजपा के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मगर उन्होंने बाद में अप्रैल 2023 को बयान दिया कि 100 करोड़ आप को दिया है और उसी समय इन्हें जमानत मिल गई।"












Click it and Unblock the Notifications