NMRC-DMRC ने खत्म की यात्रियों की झंझट, अब एक ही QR से मिलेगा दोनों मेट्रो टिकट, क्या है नया प्रोसेस?
NMRC-DMRC One QR Code: दिल्ली और नोएडा के रोजाना हजारों मेट्रो यात्रियों के लिए अब सफर और भी आसान हो जाएगा। कभी अलग-अलग ऐप्स पर टिकट लेने की परेशानी और सफर के दौरान टिकट बदलने की झंझट अब खत्म हो गई है।
नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मिलकर नई सुविधा शुरू की है। इससे यात्रियों को बस एक ही ऐप से दोनों मेट्रो नेटवर्क के लिए QR टिकट मिल जाएंगे। इससे न केवल समय बचेगा बल्कि मेट्रो में सफर करना और भी सहज और सुविधाजनक हो जाएगा।

एक ऐप से मिलेगा दोनों मेट्रो का टिकट
अब तक दिल्ली और नोएडा मेट्रो का टिकट अलग-अलग ऐप से लेना पड़ता था। दिल्ली मेट्रो के लिए 'सारथी ऐप' और नोएडा मेट्रो के लिए 'NMRC ऐप' का इस्तेमाल करना जरूरी था। लेकिन अब इन दोनों ऐप पर एक-दूसरे के टिकट भी उपलब्ध रहेंगे। यानी चाहे आप DMRC के सारथी ऐप का इस्तेमाल करें या NMRC का ऐप, दोनों से दिल्ली और नोएडा मेट्रो का टिकट खरीदा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: फडणवीस बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने पर क्यों आगबबूला? बोले- ईश्वर सिद्धारमैया को सद्बुद्धि दे
QR कोड से होगा आसान सफर
NMRC के एमडी लोकेश एम ने बताया कि नई सुविधा के बाद यात्रियों को टिकटिंग में आसानी होगी। अब नोएडा और दिल्ली मेट्रो में सफर करने के लिए एक ही QR कोड काफी होगा। यात्री ऐप से टिकट लेकर सीधे मेट्रो गेट पर QR कोड स्कैन करके प्रवेश कर सकेंगे।
पेमेंट के कई विकल्प
यात्री नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड और यूपीआई के जरिए टिकट खरीद सकेंगे। इससे टिकट लेने की प्रक्रिया और भी सरल हो गई है।
सेक्टर 51 पर टिकट बदलने की झंझट खत्म
अभी तक दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों को ब्लू लाइन के सेक्टर 52 स्टेशन पर उतरकर NMRC की एक्वा लाइन के सेक्टर 51 स्टेशन से अलग टिकट लेना पड़ता था। लेकिन अब एक ही ऐप से टिकट बुक कर लेने के बाद यह परेशानी खत्म हो जाएगी।
यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
नई व्यवस्था से उन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा जो रोजाना दिल्ली और नोएडा के बीच सफर करते हैं। अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने और बार-बार टिकट खरीदने की दिक्कत अब नहीं रहेगी। यह कदम यात्रियों के समय और मेहनत दोनों को बचाएगा।
ये भी पढ़ें: Delhi Metro: क्या अब भी बंद है यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन? दिल्ली में बाढ़ ने मचाई तबाही, DMRC ने जारी किया अपडेट












Click it and Unblock the Notifications