Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फडणवीस बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने पर क्‍यों आगबबूला? बोले- ईश्‍वर सिद्धारमैया को सद्बुद्धि दे

Devendra Fadnavis Anger on karnataka Cm: कर्नाटक मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया बेंगलुरु के एक मेट्रो स्‍टेशन का नाम जल्‍द बदलने का ऐलान किया है। जिसके बाद कर्नाटक और महाराष्‍ट्र के बीच फिर माहौल गरमा चुका है। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सीएम सिद्धारमैया के बेंगलुरू के स्‍टेशन का नाम बदलने पर आगबबूला हो चुके हैं। इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है।

दरअसल, कर्नाटक सीएम बेंगलुरू के जिस मेट्रो स्‍टेशन का नाम बदलने जा रहे हैं उस स्‍टेशन का नाम शिवाजी मेट्रो स्‍टेशन है। शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने के कर्नाटक सरकार के प्रस्ताव पर सीएम फडणवीस ने सिद्धारमैया खिलाफ मोर्चा खोल दिया और उनको जमकर खरी खोटी सुनाई है।

Devendra Fadnavis

कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घोषणा की है कि सेंट मैरी बेसिलिका के वार्षिक उत्सव के दौरान मिले अनुरोध के बाद उनकी सरकार स्टेशन का नाम 'सेंट मैरी' करने पर विचार करेगी।

फडणवीस बोले- यह छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान है

देवेंद्र फडणवीस ने इस कदम की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, "मैं सेंट मैरी के नाम पर बेंगलुरु में शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने के कर्नाटक सरकार के कदम की निंदा करता हूं। यह छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान है।"

कांग्रेस ने नेहरू के समय से मराठा योद्धा...

फडणवीस ने आगे कहा, "कांग्रेस ने नेहरू के समय से मराठा योद्धा राजा का अपमान करने की अपनी परंपरा जारी रखी है, जिन्होंने अपनी किताब 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' में शिवाजी महाराज के खिलाफ टिप्पणी की थी।"

"ईश्‍वर सिद्धारमैया को सद्बुद्धि दे"

देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सिद्धारमैया को सद्बुद्धि मिले ताकि वे धर्म पर आधारित और मराठा योद्धा राजा के विरुद्ध ऐसा निर्णय न लें। उन्होंने भारत में नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी अशांत स्थितियों को लेकर कुछ विपक्षी नेताओं की टिप्पणियों पर भी कटाक्ष किया।

"विपक्ष का स्तर गिर गया है"

फडणवीस ने कहा कि विपक्ष का स्तर गिर गया है। उन्होंने कहा "आप सरकार के कार्यक्रमों और नीतियों की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन समाज और देश की नहीं।" यह विवाद दोनों राज्यों में राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।

डिप्‍टी सीएम डीके शिवकुमार ने दिया जवाब?

वहीं इस आरोप के बाद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सीएम सिद्धारमैया के बयान का बचाव किया। उन्होंने कहा, "हमने अभी इस पर चर्चा की है। मुझे लगता है कि एक अनुरोध आया है। अनुरोध करने में कुछ भी गलत नहीं है। हम इस पर विचार करेंगे।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+