Delhi Women's 2500 Scheme: सभी महिलाओं को नहीं मिलेगा 2500 रुपए, आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं?

Delhi Women's 2500 Scheme: दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के परिणाम आए थे वहीं 20 फरवरी को रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ली थी। सीएम पद की शपथ लेने के बाद से ही वे एक्शन में दिख रहीं हैं।

लेकिन अभी तक महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने की योजना कब से लागू होगी इसकी कोई जानकारी नहीं दी है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक सरकार से सवाल पूछ रही है।

Delhi Women s 2500 Scheme

सभी महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट की माने तो सरकार इस योजना को लागू करने के लिए मंथन में जुटी है। सरकार इस योजना के जरिए दिल्ली की सभी महिलाओं को 2500 रुपए दने की मूड में नहीं है। वे सिर्फ जरूरतमंद महिलाओं को ही इस योजना का लाभा देगी। रिपोर्ट की माने तो सरकार इसको लेकर अधिकारियों के साथ हिसाब-किताब कर रही है।

'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार

  • इस योजना के तहत वे महिलाएं पात्र होंगी जिनका घरेलू आय ₹3 लाख प्रति वर्ष से कम है

  • वहीं जो महिला Income Tax देती है, वे महिलाएं को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा

  • सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा

  • दिल्ली में 72 लाख से अधिक महिलाएं पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें से 50 प्रतिशत महिलाएं मतदान करती हैं। अनुमान के मुताबिक 20 लाख महिलाएं पात्रता मानदंड को पूरा करेंगी।

  • दिल्ली सरकार एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित कर रही है।

  • जिसके माध्यम से इस योजना के लिए पंजीकरण किया जाएगा।

योजना को लागू करने के लिए युद्ध स्तर पर काम जारी

सूत्रों के अनुसार इस योजना को लागू करने के लिए तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही कैबिनेट नोट तैयार कर इसे मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए रखा जाएगा। इसके लिए सरकार विभिन्न विभागों से डेटा प्राप्त कर रही है।

साथ ही, आईटी विभाग एक अलग सॉफ़्टवेयर भी विकसित कर रहा है, जिसके जरिए सभी आवेदन पत्रों का सत्यापन किया जाएगा, ताकि पात्र महिलाओं की पहचान की जा सके।

ये भी पढ़ें Delhi university News: क्या DU में मनुस्मृति की होगी पढ़ाई? जानिए यूनिवर्सिटी के VC ने क्या कहा?

महिला दिवस से पहले लागू करने का था वादा

दरअसल, यह योजना दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा द्वारा किए गए प्रमुख चुनावी वादों में से एक थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि इसे 8 मार्च, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले लागू किया जाएगा।

अब यह देखना होगा कि महिला दिवस के दिन इस योजना को लागू किया जा सकता है या नहीं।

ये भी पढ़ें Delhi Today: कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम, महिलाओं को कब से मिलेंगे 2500 रुपए, जानिए दिल्ली में आज क्या है खास?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+