Delhi Today: कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम, महिलाओं को कब से मिलेंगे 2500 रुपए, जानिए दिल्ली में आज क्या है खास?
Delhi Today: आज 6 मार्च को दिल्ली की सुबह हल्की हवा के साथ हुई। वहीं आज पूरे दिन दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है? दिल्ली में आज न्यूनतम और अधिकतम तापमान कितना रहेगा। दिल्ली की महिलाओं को कब से 2500 रुपए हर माह मिलेंगे। चलिए जानते हैं आज की दिल्ली की सभी बड़ी खबर।

दिल्ली में ठंडी सुबह, मौसम में बदलाव की संभावना
दिल्ली में गुरुवार (6 मार्च) को सुबह से ही हल्की हवा चल रही है। जिससे एक बार फिर से दिल्ली वालों को ठंडी का एहसास करा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अनुमान जताया है। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है, जहां हल्की ठंड और सुबह के समय में कोहरा बनने की संभावना है।
दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा
IMD के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। दिनभर तेज हवाएं चल सकती हैं, और शाम के समय ठंडक महसूस हो सकती है।
दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रही
गुरुवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, एअर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सुबह 7 बजे 123 दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को इसी समय यह 113 था।
दिल्ली सीएम ने सुनी लोगों की शिकायत
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हर दिन की तरह ही आज भी अपने आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों की समस्याओं को सुना और उसके निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया। वहीं लोगों ने उन्हें सीएम बनने पर बधाई दी।
महिलाओं को 2500 देने पर AAP-BJP में ठनी
दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने को लेकर बीजेपी और AAP के बीत वार पलटवार जारी है। AAP के नेताओं का कहना है कि बीजेपी ने जनता से झूठा वादा कर के मुकर गई है। वहीं बीजेपी का कहना है कि वे जल्द ही महिलाओं को 2500 रुपए हर माह देने की तैयारी में है।
ये भी पढ़ें Delhi university News: क्या DU में मनुस्मृति की होगी पढ़ाई? जानिए यूनिवर्सिटी के VC ने क्या कहा?
4 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में हुई फायरिंग के घटना में दिल्ल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो गुटों के बीच गोलीबारी की घटना में 5 लोग घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश उर्फ माता(25), अभिषेक उर्फ आकाश चिकारा (30), अंकित उर्फ मॉन्टी (24) और वासु (22) के रूप में हुई।
मस्जिद निर्माण पर विवाद
उत्तर पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी में मस्जिद निर्माण पर विवाद के बाद MCD ने निर्माण कार्य पर तो रोक लगा दी है, लेकिन हिंदू समुदाय के लोगों ने मस्जिद के विरोध में अपने घरों पर मकान बिकाऊ के नोटिस चस्पा कर दिए हैं। हिंदुओं की मांग है कि गली-12 में मस्जिद का निर्माण होना ही नहीं चाहिए।
ये भी पढ़ें Delhi Avadh Ojha News: सड़क पर खड़ी कार के चारों चक्के हुए चोरी, गुस्से में अवध ओझा ने सुनाई आपबीती












Click it and Unblock the Notifications