Delhi university News: क्या DU में मनुस्मृति की होगी पढ़ाई? जानिए यूनिवर्सिटी के VC ने क्या कहा?
Delhi university News: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में मनुस्मृति को पाठ्यक्रम में शामिल करने के निर्णय को लेकर बवाल जारी है। इसी बीच अब DU के कुलपति योगेश सिंह ने मंगलवार (4 मार्च) को विश्वविद्यालय के इतिहास (ऑनर्स) पाठ्यक्रम में मनुस्मृति को शामिल करने के निर्णय की कड़ी निंदा की है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय कभी भी ऐसा सामग्री स्वीकार नहीं करेगा जो समाज में विभाजन पैदा करने का कारण बने।

अकादमिक काउंसिल में प्रस्तुत नहीं होने दूंगा- VC
कुलपति योगेश सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, "मैं अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए इसे अगली अकादमिक काउंसिल में प्रस्तुत नहीं होने दूंगा। हम इस प्रस्ताव को पहले ही वापस ले लेंगे। हम पाठ्यक्रम में इसके विकल्पों पर विचार करेंगे।"
छात्र ऐसे पिछड़े हुए विषयों का अध्ययन नहीं करेंगे- VC
उन्होंने आगे कहा, "हम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का पालन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और विकसित भारत में योगदान देना चाहते हैं। हमारा एकमात्र ध्यान इस पर है। यह 21वीं सदी है, और दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र ऐसे पिछड़े हुए विषयों का अध्ययन नहीं करेंगे।"
ये भी पढ़ें CUET PG 2025 City Slip कब और कैसे डाउनलोड कर सकते हैं? जानिए पूरी प्रक्रिया
संयुक्त पाठ्यक्रम समिति ने लिया था फैसला
दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की संयुक्त पाठ्यक्रम समिति ने मनुस्मृति और तुज़ुक-ए-बाबुरी (बाबरनामा), मुग़ल सम्राट बाबर की जीवनी, को 19 फरवरी को पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया था। हालांकि, इसे दिल्ली विश्वविद्यालय की अकादमिक काउंसिल और कार्यकारी काउंसिल से मंजूरी मिलनी बाकी है।
ये भी पढ़ें इस दिन से शुरू होगी CUET PG 2025 की परीक्षा, NTA ने जारी की सब्जेक्ट वाइज डेटशीट
मनुस्मृति को क्यों पाठ्यक्रम में शामिल किया गया था?
पिछले साल जब मनुस्मृति को दिल्ली विश्वविद्यालय के सैलेबस में शामिल करने की बात सामने आई थी उस समय भी बवाल हुआ था। उस दौरान विश्वविद्यालय ने कहा था कि, "मनुस्मृति को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत भारतीय दृष्टिकोणों को शिक्षा में लाने के लिए जोड़ा गया है।
इसे एक विश्लेषणात्मक यूनिट के तहत रखा गया है, ताकि छात्रों को अधिक दृष्टिकोण प्राप्त हो सके और वे विश्लेषणात्मक पोजिटिविज़्म को समझ सकें।"












Click it and Unblock the Notifications