Delhi Weather: 4 डिग्री पर थर-थर कांप रही है दिल्ली, शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्ली का मौसम (Delhi Temperature Today): आईएमडी ने कहा है कि 'अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आएगी।

Today Temperature in Delhi (दिल्ली का तापमान), Mausam Ki Jankari: देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इस वक्त ठंड से कांप रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि उत्तर भारत में सर्दी का सितम यूं ही जारी रहेगा। आज दिल्ली में अभी तक सबसे कम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस आया नगर में दर्ज किया गया और अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर अभी भी जारी है लेकिन 28 दिसंबर के बाद से थोड़े हालात सुधारेंगे क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण शीत लहर चली जाएगी लेकिन 31 दिसंबर-1 जनवरी से फिर से शीतलहर की स्थिति बनती दिख रही है।

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 दिसंबर से जम्मू-कश्मीर, लेह और हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी और पंजाब में बूंदाबांदी होने के आसार नजर आ रहे हैं। विभाग ने केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे एनसीआर और मैदानी इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड के आसार व्यक्त किए हैं। उसने कहा है कि अगले 48 घंटों के अंदर दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर/गंभीर शीत लहर की आशंका है और इसी वजह से उसने यहां पर अलर्ट जारी किया है।
Weather: क्या है 'कोल्ड डे' और 'कोल्ड वेव' में अंतर?
मौसम एजेंसी ने आगे कहा कि 'अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आएगी इसलिए सभी को सेहत के प्रति काफी सचेत रहने की जरूरत है।' विभाग के मुताबिक नए साल पर भी मौसम की स्थिति यही रहने वाली है और इसी कारण अबकी बार नए साल का स्वागत घने कोहरे और शीतलहर के बीच ही संभव है। हालांकि 30 दिसंबर के बाद से तापमान में धीरे-धीरे इजाफा होगा लेकिन कोहरे से लोगों को राहत नहीं मिलेगी।

तो वहीं गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है, जिसकी वजह से पारा और तेजी से गिरेगा और लोगों को सर्दी झेलनी पड़ेगी तो वहीं दक्षिण में बारिश ने लोगों को तंग किया हुआ है। तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्रा में बारिश का दौर जारी है लोगो को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और इसी वजह से मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस वक्त कर्नाटक के बेंगलुरु में मौसम जबरदस्त ढंग से बिगड़ा हुआ है, रूक-रूक हो रही बरसात और ठंडी हवाओं ने शहरवासियों को परेशान कर दिया है, विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटों में मौसम में कोई परिवर्तन नहीं होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications