Weather: क्या है 'कोल्ड डे' और 'कोल्ड वेव' में अंतर?
पूरा उत्तर भारत इस वक्त कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। कई जगहों पर पारा काफी गिर गया है।
Ankur Sharma
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में मौसम विभाग ने 'कोल्ड डे' घोषित कर रखा है।
अब सवाल ये उठता है कि आखिर 'कोल्ड डे' क्या होता है?
अगर किसी स्थान पर लगातार दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो तो मौसम विभाग वहां 'कोल्ड डे' घोषित कर देता है।
जबकि शीतलहर या cold wave को उस हवा को कहते हैं जो कि तापमान गिरने की वजह से काफी ठंडी हो जाती है।
जब किसी स्थान पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम या अधिकतम तापमान सामान्य ताप से 4.5 डिग्री कम हो जाता है तब 'कोल्ड वेव की स्थिति होती है।
जब किसी स्थान पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य ताप से 6.4 डिग्री कम हो जाता है तब उसे 'सीवियर कोल्ड वेव' कहते हैं।
शीतलहर हमेशा कृषि, उद्योग और लोगों की सेहत के लिए अच्छी नहीं होती हैं इसलिए इससे बचने की कोशिश करनी चाहिए।
उत्तर भारत में अगले पांच दिनों के लिए शीतलहर का Yellow Alert जारी किया गया है।