Delhi: शकरपुर में स्कूल के बाहर छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, 3 क्लासमेट समेत 7 गिरफ्तार

Delhi News: आपसी विवाद के चलते दिल्ली के शकरपुर में एक 14 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में उसके तीन सहपाठियों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे हुई, जब कक्षा 9 का छात्र ईशु गुप्ता राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय नंबर 2 के बाहर निकल रहा था।

बताया गया कि ईशू की एक और छात्र कृष्णा से बातों-बातों में विवाद हो गया था, जिसके बाद ईशू की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अभिषेक धानिया ने बताया कि सात लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें से पांच नाबालिग हैं। संदिग्धों को शहर से भागने की कोशिश करते समय पकड़ा गया।

Delhi News

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद किए हैं। डीसीपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि शाम 4 बजे ब्रेक के दौरान ईशु का एक अन्य छात्र कृष्णा के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद कृष्णा ने 3-4 साथियों के साथ मिलकर स्कूल के गेट के बाहर ईशु पर हमला कर दिया।

हमलावरों में से एक,सकला ने ईशु के दाहिने जांघ में छुरा घोंप दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हमले के बाद हमलावर मौके से भाग गए। स्कूल स्टाफ ने तुरंत प्राथमिक इलाज दिया और घायल छात्र को हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया। उसकी चोटों की गंभीरता को देखते हुए उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन दुर्भाग्य से उसकी मौत हो गई।

जांच और गिरफ्तारियां
तीन विशेष टीमों ने सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा, गवाहों से पूछताछ और शामिल लोगों की पहचान करने के लिए तकनीकी साक्ष्य का विश्लेषण करके व्यापक जांच की। जिसके बाद भागने की कोशिश कर रहे सभी सात आरोपियों को पकड़ लिया गया। गिरफ़्तार किए गए लोगों में पांच किशोर और दो वयस्क शामिल हैं।

अधिकारियों ने आरोपियों के खून से सने कपड़े और जूते जैसे महत्वपूर्ण सबूत जब्त किए हैं, साथ ही अपराध में इस्तेमाल चाकू और उसका कवर भी जब्त किया है।

ये भी पढ़ें: 40 मिनट में दिल्ली से मेरठ का सफर, रविवार से दौड़ेगी Namo Bharat Rapid Rail, इतना होगा किराया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+