सिर्फ 40 मिनट में दिल्ली से मेरठ का सफर, सुपर स्पीड नमो भारत की हुई एंट्री, इतना होगा किराया
Namo Bharat Rapid Rail: दिल्ली-गाजियाबाद और मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत रेल कॉरिडोर का पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह उद्घाटन किया। यह कॉरिडोर न्यू अशोक नगर में 13 किमी. लंबे नमो भारत ट्रेन के साहिबाबाद-न्यू अशोक नगर के बीच है। इसके साथ ही, दिल्ली में पहली बार नमो भारत ट्रेन की एंट्री हो गई।
बता दें कि इस रेल से मेरठ से दिल्ली के आनंद विहार तक का सफर महज 40 मिनट में पूरा हो सकेगा। न्यूज़ 18 की खबर के मुताबिक, दिल्ली-मेरठ क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS), जिसे नमो भारत ट्रेन भी कहा जाता है हर 15 मिनट में उपलब्ध होगी। इस नमो भारत ट्रेन का मेरठ, मोदीनगर और गाजियाबाद से दिल्ली और नोएडा जाने के लिए लोग लाभ उठा सकेंगे।

स्टैंडर्ड कोच और प्रीमियम कोर्ट के लिए इतना होगा किराया
खबर के मुताबिक, दिल्ली से मेरठ जाने वाले पहले स्टेशन न्यू अशोक नगर स्टेशन से मेरठ साउथ तक का किराया स्टैंडर्ड कोच के लिए 150 रुपये और प्रीमियम कोच के लिए 225 रुपये होगा। स्टैंडर्ड कोच में न्यूनतम किराया 20 रुपये से शुरू होकर एक ट्रिप के लिए 150 रुपये तक है, जबकि प्रीमियम कोच में यह 30 रुपये से 225 रुपये के बीच है।
वहीं, मेरठ साउथ से आनंद विहार तक का टिकट 130 रुपये का होगा, जबकि प्रीमियम क्लास में मेरठ साउथ से आनंद विहार तक यात्रा करने के लिए 195 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, अब पीएम मोदी रविवार को साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर स्टेशन का उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद ट्रेन 55 किमी. का सफर तय करने लगेगी।
लाखों लोगों के लिए आसान होगा सफर
न्यू अशोकनगर से जुड़ते ही मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली के लाखों लोगों के लिए सफर आसान हो जाएगा। फिलहाल नमो भारत ट्रेन साहिबाबाद से मेरठ दक्षिण तक 42 किमी. के खंड पर चल रही है। दिल्ली न्यू अशोकनगर तक 13 किमी. का संचालन और बढ़ जाएगा।
दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर नई दिल्ली के सराय काले खां से लेकर मेरठ के मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर तक फैला है। इसमें कुल 16 स्टेशन और मेरठ मेट्रो के लिए नौ अतिरिक्त स्टेशन शामिल हैं। तो वहीं, मेरठ क्षेत्र में एलिवेटेड और अंडरग्राउंड दोनों खंड पूरे हो चुके हैं।
मेरठ साउथ से आगे परतापुर, रिठानी और शताब्दी नगर स्टेशनों पर बिजली आपूर्ति सफलतापूर्वक आरंभ कर दी गई है। खबर के मुताबिक, प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो फेज-4 के जनकपुरी और कृष्णा पार्क के बीच करीब 1,200 करोड़ रुपये की लागत वाले 2.8 किलोमीटर लंबे हिस्से का भी उद्घाटन करेंगे।
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ के लिए उत्तराखंड से रेल, हवाई, बस की सुविधाएं, जानिए कब से और क्या












Click it and Unblock the Notifications