Delhi Power Cut: बढ़ती गर्मी के बीच बिजली कटौती की दोहरी मार, इन क्षेत्रों में होगा पॉवर कट, चेक करें टाइमिंग
Delhi Power Cut: गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच दिल्ली वालों को आज बिजली कटौती की दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है। BSES की ओर से मेंटेनेंस और नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम शुरू किया गया है, जिसकी वजह से राजधानी के कई इलाकों में सुबह से ही बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
मंगलवार को होने वाली इस कटौती से खासकर दक्षिणी, पश्चिमी और बाहरी दिल्ली के इलाकों में रहने वाले लोग प्रभावित होंगे। बिजली विभाग के मुताबिक, HVDS सिस्टम, ट्रांसफार्मर और लो टेंशन (LT) सर्किट के रखरखाव और मरम्मत के कारण कई कॉलोनियों में 2 से 6 घंटे तक बिजली बंद रहेगी।

जिन इलाकों में पहले से ही गर्मी का असर अधिक है, वहां बिजली कटौती से लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। ऐसे में विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे समय रहते जरूरी तैयारियां कर लें। आइए जानते हैं किन-किन इलाकों में कब-कब बिजली नहीं रहेगी।
ये भी पढ़ें: Weather: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, कश्मीर में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में हीटवेव, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम
मोहन गार्डन और आसपास के इलाके प्रभावित
मोहन गार्डन क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिजली कटौती देखने को मिलेगी। यहां राजापुर खुर्द, विकास नगर, भगवती गार्डन नवादा, ओम विहार फेज-1 नवादा जैसे इलाकों में दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक अलग-अलग समय पर बिजली नहीं रहेगी।
पूर्वी, दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली के इलाकों में भी कटौती
सरिता विहार के मदनपुर खादर, राज नगर, मोलरबंद एक्सटेंशन और हरी नगर एक्सटेंशन में दोपहर 12 से 4 बजे तक बिजली कटौती होगी। वहीं पालम के सेक्टर 1 द्वारका, राज नगर-2 और सागरपुर वेस्ट में भी 11 से 2 बजे के बीच बिजली बंद रहेगी।
नजफगढ़ और जाफरपुर में ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस का काम
जाफरपुर, गुपाल नगर, झुलझुली, मंडेला कलां और आसपास के गांवों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक ट्रांसफार्मर और 11 केवी फीडर की मरम्मत की जाएगी। इससे इन क्षेत्रों में दो घंटे तक बिजली नहीं रहेगी।
संगम विहार, देवली और खानपुर में बिजली बंद
संगम विहार के विभिन्न ब्लॉकों जैसे जी-2, एफ-2, एफ-3, एच और तालिमाबाद में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा देवली के सेगल फार्म और एल-2 ब्लॉक में भी 10 बजे से 1 बजे तक बिजली नहीं दी जाएगी।
जनकपुरी, द्वारका और वसंत कुंज में भी असर
जनकपुरी के ब्लॉक C2 और सुभाष नगर, द्वारका के राजापुरी, हरिनगर और मटियाला क्षेत्रों में भी HVDS और RMU रखरखाव के चलते बिजली नहीं रहेगी। वसंत कुंज के महिपालपुर और घटोरनी गांव में नेटवर्क अपग्रेडेशन के कारण कटौती रहेगी।
कब और कहां बिजली नहीं रहेगी - कुछ अहम टाइम स्लॉट
- सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक: हर नगर सेक्टर 16 द्वारका
- सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक: जाफरपुर, नजफगढ़, मंडेला कलां
- सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक: संगम विहार, पालम, चतरपुर, खानपुर
- दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक: मोहन गार्डन नवादा
- दोपहर 3:00 से 6:00 बजे तक: राजापुर खुर्द, विकास नगर
बिजली विभाग की अपील
बिजली विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे बिजली कटौती के समय अपने जरूरी काम पहले निपटा लें। साथ ही, मोबाइल, लैपटॉप और इनवर्टर को समय रहते चार्ज कर लें। विभाग ने यह भी बताया कि यह कटौती जरूरी मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन के लिए है, ताकि भविष्य में बिजली सप्लाई और बेहतर हो सके।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में होगी ट्रिपल इंजन की सरकार! आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव से क्यों पीछे खींचे अपने कदम?












Click it and Unblock the Notifications