Delhi Mayor Election: दिल्ली मेयर चुनाव 25 अप्रैल को, AAP ने छोड़ा मैदान, फुल फॉर्म में BJP, उम्मीदवार घोषित
Delhi Mayor Election 2025: दिल्ली में आगामी मेयर चुनाव 25 अप्रैल को होने हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस चुनाव को लेकर अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने राजा इकबाल सिंह को मेयर और जय भगवान यादव को डिप्टी मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है।
दिल्ली BJP के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह ऐलान किया और इस मौके पर आम आदमी पार्टी (AAP) को जमकर निशाने पर लिया।

AAP ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी
दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस बार मेयर चुनाव में हिस्सा ना लेने का फैसला किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज और पूर्व उपमुख्यमंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस निर्णय की जानकारी दी।
AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, "हमने फैसला किया है कि हम इस बार मेयर के चुनाव में आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। भाजपा को अपना मेयर चुनना चाहिए, भाजपा को अपनी स्थायी समिति बनानी चाहिए और बिना किसी बहाने के दिल्ली पर शासन करना चाहिए।" उन्होंन आरोप लगाते हुए कहा कि BJP हमारे पार्षदों को डराने, धमकाने और खरीदने की कोशिश कर रही है। हम लोकतंत्र को बचाने के लिए चुनाव से दूर रहेंगे।
सौरभ भारद्वाज ने कहा, "जिस दिन से MCD का चुनाव दिल्ली में तय हुए हैं, तब से भाजपा की सत्ता हथियाने की बेचैनी सबके सामने दिख रही है, चाहें लगातार भ्रष्ट तरीकों का इस्तेमाल करके मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव जीतने की कोशिश करना हो। अब उनके (भाजपा के) पास केंद्र में सरकार है, उनके पास उपराज्यपाल हैं, उनके पास दिल्ली सरकार है, और MCD भी उनके पास होगी, इसलिए अब उन्हें दिल्ली की जनता के सामने कोई बहाना नहीं बनाना चाहिए और उन्हें दिखाना चाहिए कि दिल्ली में पूरा प्रशासन कैसे चलाया जाता है।"
AAP के फैसले पर BJP का पलटवार
AAP के इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "जो कहते थे कि हमें MCD दे दो, हम दिल्ली को साफ कर देंगे, उन्होंने खुद MCD में भ्रष्टाचार किया। अब जब जनता के सामने जवाब देने की बारी आई है, तो वो भाग रहे हैं।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी को पहले से ही पता है कि उनके पास संख्या बल नहीं है, इसलिए वे चुनाव मैदान से हट गए हैं।
चुनाव प्रक्रिया और अहम तिथि
- मेयर चुनाव की तारीख: 25 अप्रैल
- नामांकन की आखिरी तारीख: आज (सोमवार)
AAP के मैदान से हटने के बाद मुकाबला अब BJP के पक्ष में एकतरफा माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications