Delhi Pollution: धुंध के आगोश में दिल्ली, AQI बेहद खराब, लोग परेशान, सांस लेना हुआ मुश्किल
Delhi Pollution: दीवाली से पहले ही देश के दिल यानी कि दिल्ली में प्रदूषण चरम स्तर पर पहुंच गया है, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई।
Recommended Video
सुबह 8:00 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 385 दर्ज किया गया है, जो कि बेहद ही खराब स्थिति में आता है।

आनंद विहार, कालकाजी और कॉनॉट प्लेस सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में AQI काफी खराब है। यहां धुंध की घनी परत छा गई, जिससे राजधानी में दृश्यता भी खराब है। सर्दियों के करीब आने के साथ, कम तापमान और धुंध के संयुक्त प्रभाव के कारण स्थिति और खराब होने की उम्मीद है।
ये धुंध सेहत पर गलत प्रभाव डालती है। सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को तो विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रतिकूल मौसम जारी रहा तो प्रदूषण का स्तर ऊंचा रह सकता है। शहर के एक निवासी के हवाले से बताया, "हर कोई जानता है कि दिल्ली में अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में वायु प्रदूषण की स्थिति और खराब हो जाती है। अगर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो स्थिति भयावह हो सकती है, अभी तो पूरी सर्दी बाकी है।'
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह 6 बजे दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 353 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 307 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 3 89 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 316 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -309 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -311 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
प्रदूषण के इन चिंताजनक स्तरों के बीच, CPCB ने राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ती वायु गुणवत्ता से निपटने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के दूसरे चरण को सक्रिय किया। इस कार्रवाई में कोयला, जलाऊ लकड़ी और डीजल जनरेटर सेट के उपयोग पर प्रतिबंध शामिल हैं। GRAP AQI स्तरों के आधार पर वायु गुणवत्ता को चार चरणों में वर्गीकृत करता है: चरण I ('खराब'), चरण II ('बहुत खराब'), चरण III ('गंभीर'), और चरण IV ('गंभीर प्लस')।
दिल्ली के 36 निगरानी स्टेशनों में से 26 ने 'बहुत खराब' वायु गुणवत्ता की रिपोर्ट की है, जो लाल क्षेत्र में आती है। इनमें आनंद विहार, बवाना, द्वारका, जहाँगीरपुरी और अन्य क्षेत्र शामिल हैं। प्रदूषण के मुख्य कारणों में पराली जलाना और धूल शामिल हैं, पंजाब और हरियाणा में खेतों में आग लगाने से स्थिति और खराब हो रही है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए केंद्र की निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, परिवहन से होने वाले उत्सर्जन से दिल्ली के वायु प्रदूषण में लगभग 10.9% का योगदान होता है। सर्दियों के दौरान दिल्ली में पहले से ही गंभीर प्रदूषण का स्तर कम हवा की गति और गिरते तापमान के कारण और भी बढ़ जाता है।












Click it and Unblock the Notifications