Delhi AQI Today: मॉर्निंग वॉक पर निकलना कब तक रहेगा खतरनाक? खराब AQI का दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य पर सीधा असर
Delhi AQI Today: सर्द हवाओं और बादलों से घिरी 12 दिसम्बर की सुबह दिल्लीवासियों के लिए राहत नहीं बल्कि परेशानी लेकर आई। राजधानी में तापमान जहां 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं हवा की गुणवत्ता इतनी खराब रही कि लोगों को घर से बाहर निकलते ही धुंध और बदबू का एहसास हुआ।
धीमी हवा, बढ़ती ठंड और लगातार जमते प्रदूषकों ने हालात इस कदर बिगाड़ दिए कि दिल्ली का कुल AQI 400 के पार पहुंच गया। यह स्तर इतना गंभीर है कि इसे एयर क्वालिटी इंडेक्स में "Hazardous" कैटेगरी माना जाता है। यानी हवा में मौजूद ज़हरीले कण सामान्य लोगों को भी बीमार कर सकते हैं।

PM2.5 और PM10 बेहद गंभीर
दिल्ली में PM2.5 का AQI 247 रिकॉर्ड हुआ, जो "Harmful" श्रेणी में आता है। PM10 स्तर 309 तक पहुंच गया, जिसे विशेषज्ञ बेहद खतरनाक बताते हैं। ये सूक्ष्म कण फेफड़ों में जाकर तुरंत असर डालते हैं और लंबे समय तक हवा में ठहरने पर स्वास्थ्य जोखिम और बढ़ जाते हैं।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: धुंध की चपेट में दिल्ली, कई राज्यों में गिरा पारा, बढ़ी ठिठुरन, जानें मौसम अपडेट
सेहत पर तुरंत असर
इतने गंभीर स्तर पर हवा का असर तुरंत दिख सकता है। पूरी तरह स्वस्थ व्यक्ति भी सांस फूलने, आंखों में जलन, गले में खराश, थकान और सीने में भारीपन महसूस कर सकता है। जिन लोगों को दमा, खांसी या दिल की बीमारी है, उनके लिए 400 के पार AQI सीधे स्वास्थ्य के लिए खतरा बन जाता है। हलकी शारीरिक गतिविधि भी स्थिति को और खराब कर सकती है।
AQI पैमाना क्या बताता है
नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) को 2014 में लॉन्च किया गया ताकि लोग आसानी से हवा की गुणवत्ता समझ सकें। इसे "One Number-One Colour-One Description" के तौर पर तैयार किया गया है।
AQI की मुख्य श्रेणियां इस प्रकार हैं:
- 50-100: मध्यम
- 100-200: अस्वस्थ
- 200-300: हानिकारक
- 300-400: बहुत हानिकारक
- 400-500: खतरनाक
दिल्ली का आज का स्तर सीधे सबसे गंभीर वाली श्रेणी में दर्ज हुआ।
भारत में प्रदूषण की चुनौती
देश के कई शहर हर सर्दी इसी तरह की गंभीर प्रदूषण स्थिति से जूझते हैं। हवा में नमी बढ़ने और हवाओं के थमने की वजह से प्रदूषक जमीन के पास जमा होते रहते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस स्थिति से निपटने के लिए अधिक सख्त प्रदूषण नियंत्रण उपाय और जनता में जागरूकता दोनों जरूरी हैं।












Click it and Unblock the Notifications