Aaj Ka Mausam: धुंध की चपेट में दिल्ली, कई राज्यों में गिरा पारा, बढ़ी ठिठुरन, जानें मौसम अपडेट
Aaj Ka Mausam: दिसंबर का दूसरा सप्ताह शुरू होते ही उत्तर भारत में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। मंगलवार, 9 दिसंबर 2025 को देश के कई हिस्सों में घना कोहरा, ठंडी हवाएं और तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए कोल्ड वेव और फॉग अलर्ट जारी किया है, उसका कहना है कि आने वाले दिनों में अब पारा तेजी से गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी।
उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया है, अगर दिल्ली की बात करे तो मंगलवार की सुबह यहां पर स्मोग के साथ हुई है, धुंध की वजह से सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आई, हालांकि आज पूरे दिन यहां पर मौसम ड्राई रहेगा और धूप निकलेगी।

राजधानी में आज अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18- 19 डिग्री पर बना रहेगा। जबकि AQI आज भी काफी खराब है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -348 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली 328 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -325 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -355 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 389 एक्यूआई
पंजाब-हरियाणा में शीतलहर जैसी स्थिति है,, तेज ठंडी हवाएं चलेंगी, कई जिलों में कोहरा छाया रहेगा तो वहीं पश्चिमी यूपी में कोहरा देखा गया है, मौसम विज्ञानी के अनुसार उत्तर भारत में अगले 48 घंटे तक ठंड और कोहरा बढ़ सकता है।

बर्फबारी से तापमान लुढ़का (Aaj Ka Mausam)
हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी जारी है और इस कारण कई जगह पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान 8-12°C और न्यूनतम 0°C से नीचे चल रहा है। तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु में आज भी रेन अलर्ट जारी है, कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

क्या रखें सावधानियां? (Aaj Ka Mausam)
- सुबह और रात गर्म कपड़े पहनें।
- कोहरे में वाहन चलाते समय स्पीड स्लो रखें।
- बच्चों और बुजुर्गों को ठंडी हवा से बचाएं।
- पर्याप्त गर्म पेय पदार्थ लें।












Click it and Unblock the Notifications