Delhi AQI Remark: दिल्ली में प्रदूषण पर रार! रेखा गुप्ता के बयान पर केजरीवाल का वार, पूछा-यह कौन सा विज्ञान है
Delhi AQI CM Rekha Gupta Remark: दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मौजूदा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के उस बयान पर तीखा हमला बोला है, जिसमें उन्होंने कहा था-AQI तापमान जैसा है।
अब सीएम गुप्ता का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके को देखते हुए विपक्ष ने भी हमल बोलना शुरु कर दिया सवाल किया कि आखिर यह कौन सा साइंस है? आइए जानते हैं पूरा मामला...

"कौन-सा नया विज्ञान आ गया?" - केजरीवाल का सवाल
केजरीवाल ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने "कम से कम यह स्वीकार कर लिया कि जहां-जहां AQI मॉनिटर लगे हैं, वहां पानी का छिड़काव किया जा रहा है ताकि असली प्रदूषण का डेटा जनता तक न पहुंचे।"
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार "डेटा छुपाने और हवा साफ दिखाने का खेल" खेल रही है। AAP नेता ने आगे लिखा, दूसरी बात -AQI अब तापमान कब से हो गया? यह नया विज्ञान कब आया?
AQI मॉनिटर पर पानी का छिड़काव? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बीते दिनों सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें यह दावा किया गया कि दिल्ली सरकार AQI मॉनिटरों के पास पानी का छिड़काव कर रही है ताकि प्रदूषण का स्तर कम दिखे। इन वीडियो के सामने आने के बाद दिल्ली सरकार विपक्ष और पर्यावरण विशेषज्ञों के निशाने पर आ गई।
बता दें कि दिल्ली का औसत AQI 300 से ऊपर दर्ज किया गया और यह 'बेहद खराब' श्रेणी में बना रहा। CPCB के अनुसार सोमवार शाम 4 बजे AQI 314 दर्ज किया गया, जबकि रविवार को इसी समय यह 308 था। पूर्वानुमानों के अनुसार आने वाले दिनों में हवा और बिगड़ सकती है और AQI 'बेहद खराब' से 'गंभीर' श्रेणी तक पहुंच सकता है।
CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा था?
हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2025 में CM रेखा गुप्ता से पूछा गया कि क्या वाकई AQI मॉनिटरों के आसपास पानी का छिड़काव किया जा रहा है ताकि डेटा बदला जा सके?
इस पर उन्होंने कहा, हॉटस्पॉट वह जगह होती है जहां प्रदूषण सबसे ज्यादा है। समाधान क्या है? वहां पानी छिड़कना, मिट्टी सुधरना। आप उसी जगह स्प्रे करेंगे जहां समस्या है। इसके बाद उन्होंने AQI की तुलना तापमान से कर दी और कहा कि पानी डालना ही समाधान है। सीएम गुप्ता ने कहा कि AQI तापमान की तरह है, जिसे इंस्ट्रूमेंट से पता लगाया जा सकता है। मॉनिटर से AQI कम नहीं होता, इसलिए पानी डालना ही उपाय है।
रेखा गुप्ता के इस बयान के बाद AAP, कांग्रेस और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने इसे "वैज्ञानिक रूप से गलत" और "डेटा मैनेजमेंट की कोशिश" बताया। केजरीवाल ने कहा कि यह बयान साबित करता है कि सरकार प्रदूषण की समस्या को "समझने को तैयार नहीं है"।












Click it and Unblock the Notifications