Delhi-NCR AQI Today: दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना हुआ मुश्किल, कई इलाकों में 300 के पार पहुंची एयर क्वालिटी

Delhi-NCR AQI Today: दिल्ली की हवा एक बार फिर लोगों की सेहत के लिए खतरा बन गई है। जैसे-जैसे सर्दियां नजदीक आ रही हैं, राजधानी में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह 5:30 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 233 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। यह स्थिति और चिंताजनक हो गई जब कई इलाकों में AQI 300 के पार पहुंच गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में गिना जाता है।

आनंद विहार, द्वारका सेक्टर-8, मथुरा रोड और वजीरपुर जैसे क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता सबसे खराब दर्ज की गई है। ये इलाके अब उन स्थानों में शामिल हो गए हैं जहां प्रदूषण का असर सबसे ज्यादा महसूस किया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि शुक्रवार तक हालात और बिगड़ सकते हैं, और दिल्ली की हवा सांस लेने लायक नहीं रह जाएगी।

Delhi-NCR AQI Today

कई इलाकों में AQI 300 से ऊपर

दिल्ली के आनंद विहार में सबसे खराब हवा दर्ज की गई, जहां AQI 339 पहुंच गया। द्वारका सेक्टर-8 में 338 और मथुरा रोड पर 311 का स्तर रिकॉर्ड किया गया। वजीरपुर में भी प्रदूषण तेजी से बढ़ा है, जहां AQI बुधवार के 296 से बढ़कर 342 हो गया।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: कहीं बारिश कहीं धूप, लोग हुए तंग, आज कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम?

शुक्रवार को और बिगड़ सकते हैं हालात

मौसम विभाग और प्रदूषण नियंत्रण एजेंसियों के मुताबिक, शुक्रवार तक दिल्ली का औसत AQI 303-304 तक पहुंच सकता है। यानी राजधानी की हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में प्रवेश कर जाएगी।

इन इलाकों में हवा सबसे ज्यादा खराब

  • आनंद विहार: 339
  • वजीरपुर: 342
  • द्वारका सेक्टर 8: 338
  • मथुरा रोड: 311
  • मुंडका: 299
  • आईजीआई एयरपोर्ट: 278
  • दिलशाद गार्डन: 261
  • रोहिणी: 262
  • जहांगीरपुरी: 286

अधिकांश इलाकों में बुधवार की तुलना में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है।

AQI का मतलब क्या है?

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) को छह श्रेणियों में बांटा गया है -

  • अच्छा: 0-50
  • संतोषजनक: 51-100
  • मध्यम रूप से प्रदूषित: 101-200
  • खराब: 201-300
  • बहुत खराब: 301-400
  • गंभीर: 401-500

जितना अधिक AQI होता है, उतना ही हवा में सांस लेना खतरनाक माना जाता है।

डॉक्टरों की चेतावनी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को घर के अंदर रहने, मास्क पहनने और सुबह-शाम बाहर टहलने या एक्सरसाइज से बचने की सलाह दी है। बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा जैसी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: GRAP 1 in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप 1 लागू, इन कामों पर लगी पाबंदियां, नहीं माने तो लगेगा जुर्माना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+