Aaj Ka Mausam: कहीं बारिश कहीं धूप, लोग हुए तंग, आज कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम?

Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत से मानसून की विदाई हो चुकी है तो वहीं दक्षिण भारत में इसने तबाही मचाई हुई है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 16 से 20 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप, मालदीव, तमिलनाडु में भारी बारिश के आसार हैं तो वहीं उत्तर भारत में अब सुबह-शाम लोगों को हल्की ठंड महसूस होगी।

दिल्ली में गुरुवार को मौसम शुष्क रहने वाला है और बारिश की संभावना नहीं है , आसमान साफ होने के वजह लोगों को सिहरन भी महसूस होगी। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह 6 बजे यहां पर AQI 214 है, जो कि अच्छी स्थिति नहीं है।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -186 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -178 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -201 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -181 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली -214 एक्यूआई

यूपी, एमपी, बिहार और उत्तराखंड में बारिश नहीं होगी, जिसकी वजह से अलर्ट जारी नहीं है। तो वहीं असम , सिक्किम और मणिपुर में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। मसूरी, पौड़ी , नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

गुजरात में होगी बारिश (Aaj Ka Mausam)

अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोटाद, छोटा उदयपुर, दाहोद, डांग, देवभूमि द्वारका, गांधीनगर, गिर सोमनाथ, जामनगर में हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है।

राजस्थान में बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)

अजमेर, अलवर, अनूपगढ़, जयपुर और सीकर में भी हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है, हालांकि अलर्ट जारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+