Delhi: त्यागराज स्टेडियम विवाद पर सीएम केजरीवाल का बड़ा फैसला, अब रात 10 बजे तक खुलेंगे खेल परिसर
नई दिल्ली, 26 मई: देश की राजधानी दिल्ली का त्यागराज स्टेडियम अचानक उस वक्त चर्चाओं में आ गया, जब एथलीट्स और उनके कोच की ओर से लगातार शिकायत करते हुए बताया कि उन्हें शाम 7 बजे तक ट्रेनिंग खत्म करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उनके मुताबिक दिल्ली के प्रमुख सचिव (राजस्व) संजीव खिरवार की वजह से उन्हें शाम को सात बजे से पहले ट्रेनिंग खत्म करके स्टेडियम खाली करने के लिए कहा जाता है। वहीं अब इस विवाद को बढ़ता देख दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

इंडियन एक्सप्रेस में छपि खबर पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने संज्ञान लिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के सभी खेल परिसर खिलाड़ियों के लिए रात 10 बजे तक खुले रखने का निर्देश दिया है।
सिसोदिया ने अपने ट्वीट में जानकारी देते हुए लिखा कि न्यूज रिपोर्ट हमारे संज्ञान में लाया है कि कुछ खेल सुविधाओं को जल्दी बंद किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को देर रात तक खेलने में असुविधा हो रही है। दिल्ली सरकार की सभी खेल सुविधाएं खिलाड़ियों के लिए रात 10 बजे तक खुली रखने का निर्देश दिया है।
न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक करीब सात दिनों में तीन दिन शाम 6.30 बजे के करीब यह दिखाई पड़ा है कि स्टेडियम का गार्ड सीटी बजाते हुए मैदान को खाली करा रहा है। इसी के साथ वहां खेल मैदान में कुत्ते घूमाने की तस्वीर भी सामने आई है। इधर, अपने ऊपर लगे आरोपों को आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार ने सरासर गलत बताए हैं। हालांकि उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया है कि वह कभी-कभार अपने पालतू डॉग को वहां वॉक के लिए लेकर जाते हैं, लेकिन इस बात से साफ इनकार किया कि इससे खिलाड़ियों की प्रैक्टिस पर कोई असर होता है।












Click it and Unblock the Notifications