'मैं फेल हो गया, मुझे वोट मत देना' प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के कटआउट को लगवाई यमुना में डुबकी, VIDEO
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल पारा चढ़ता जा रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने एक अनोखे तरीके से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। दरअसल मामला यमुना नदी का प्रदूषण और इसके समाधान को लेकर है, जिसको लेकर राजनीतिक दलों के बीच तीखी बहस चल रही है, जो आगामी चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट से प्रवेश वर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। शनिवार को वह यमुना नदी के घाट पर पहुंचे, तो उनके हाथ में केजरीवाल का कटआउट था। इस कटआउट में केजरीवाल को कान पकड़े हुए दिखाया गया था, जिसमें लिखा था, "मैं फेल हो गया, मुझे वोट मत देना, 2025 तक मैं यमुना को साफ नहीं कर सका।"

प्रवेश वर्मा ने इस कटआउट को नाव पर चढ़कर यमुना में डुबो दिया, जिससे सियासी माहौल और भी गर्म हो गया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हम यमुना माई की सारी गंदगी साफ कर सकते हैं। यह कोई रॉकेट साइंस नहीं है।"
कांग्रेस और सपा भी नहीं हैं पीछे
यमुना नदी का प्रदूषण दिल्लीवासियों के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन चुका है और यह चुनावी चर्चा का मुख्य बिंदु बन गया है। बीजेपी और अन्य विपक्षी दलों ने केजरीवाल सरकार की नाकामी पर हमला बोलते हुए इस मुद्दे को उठाया है।
इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा केजरीवाल पर किए गए हमले का जवाब देते हुए कहा था कि क्या योगी आदित्यनाथ यमुना नदी के पानी को मथुरा में पीने की हिम्मत करेंगे?
कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने भी बीजेपी और कांग्रेस पर यमुना को राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया और कहा कि अगर कांग्रेस को मौका मिला तो वह यमुना की सफाई दिखाएगी।
5 फरवरी को होगा दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा और मतगणना 8 फरवरी को होगी। इस बार दिल्ली की चुनावी जंग काफी दिलचस्प और करीबी मानी जा रही है, जिसमें कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं।
मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के मध्य है लेकिन कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। कांग्रेस ने भी इस चुनाव में अपना पूरा दम-खम लगाया है,उसके कई दिग्गज नेता चुनाव मैदान में हैं।
यह भी पढ़ें मुस्लिम सांसद ने धार्मिक स्थल पर खाई बिरयानी? भाजपा नेता अन्नामलाई और IUML सांसद के नवसकनी में भिड़ंत












Click it and Unblock the Notifications