US Defence Secretary: पीट हेगसेथ बने अमेरिका के रक्षा सचिव, कभी थे न्यूज़ एंकर, विवादों से रहा है गहरा नाता
Pete Hegseth USA: अमेरिकी सीनेट ने शुक्रवार देर रात एक महत्वपूर्ण मतदान में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नामांकित पीट हेगसेथ को देश के रक्षा सचिव के रूप में नियुक्त करने की पुष्टि की। यह मतदान 51-50 के अंतर से हुआ, जिसमें वाइस प्रेसिडेंट जेडी वांस ने टाई-ब्रेकिंग वोट डाला। पीट हेगसेथ पेंटागन के प्रमुख के रूप में अपनी नई जिम्मेदारियों को संभालने के लिए तैयार हैं, जबकि उनकी नियुक्ति पर उठे सवालों का सामना करना जारी रहेगा।
न्यूज़ एंकर से लेकर सेना के अधिकारी तक का सफर
पीट हेगसेथ, जो पूर्व में फॉक्स न्यूज़ के एंकर रह चुके हैं, अब पेंटागन के प्रमुख के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने 2003 से 2014 तक और फिर 2019 से 2021 तक, आर्मी नेशनल गार्ड में एक पैदल सेना अधिकारी के रूप में कार्य किया, और मेजर का पद प्राप्त किया। 2005 में इराक में एक युद्ध तैनाती के दौरान उन्हें ब्रांज मेडल भी मिला। इराक और अफगानिस्तान युद्ध पर पीट हेगसेथ के विश्लेषण चर्चा में रहे हैं। 2016 में ट्रंप के पहली बार राष्ट्रपति बनने के समय पीट ने उनका खुलकर समर्थक किया था।

हालांकि, उनकी नियुक्ति को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए गए हैं, जिनमें शराब के अत्यधिक सेवन और महिलाओं के प्रति आक्रामक व्यवहार के आरोप शामिल हैं। हाल ही में, हेगसेथ की पूर्व सास ने उन पर अपनी पूर्व पत्नी के प्रति भावनात्मक दुर्व्यवहार का आरोप लगाया, जिससे उनकी पूर्व पत्नी को अपनी सुरक्षा का डर महसूस हुआ था।
कौन से रिपब्लिकन नेताओं ने हेगसेथ के खिलाफ वोट किया?
तीन रिपब्लिकन सीनेटरों - मिच मैककोनेल (केंटकी), लिजा मर्कोव्स्की (अलास्का) और सुज़ान कॉलिंस (मेन) ने हेगसेथ की पुष्टि के खिलाफ मतदान किया। मैककोनेल, जो पूर्व में रिपब्लिकन नेता रह चुके हैं और अक्सर ट्रंप से असहमत रहे हैं, ने हेगसेथ की इस पद के लिए तत्परता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "अमेरिकी लोगों की सुरक्षा और हमारे वैश्विक हितों के लिए यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, और हेगसेथ ने अभी तक यह नहीं दिखाया कि वह इस परीक्षा को पास कर पाएंगे।"
मर्कोव्स्की ने हेगसेथ की "वैवाहिक विश्वासघात" को लेकर चिंता व्यक्त की, जबकि कॉलिंस ने महिलाओं को युद्धक कर्तव्यों में शामिल करने के खिलाफ हेगसेथ की स्थिति पर सवाल उठाए।
नियुक्ति के बाद क्या बोले हेगसेथ?
हेगसेथ ने इन आरोपों को "अनाम झूठे आरोप" करार देते हुए रिपब्लिकन सीनेटर थॉम टिलिस को एक पत्र लिखा। अपनी पुष्टि सुनवाई के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने आसपास "अधिक सक्षम और स्मार्ट" लोगों को रखेंगे। उनके अनुसार, उनका प्राथमिक उद्देश्य अमेरिकी रक्षा उद्योग को फिर से जीवित करना, अधिग्रहण प्रक्रिया में सुधार करना और रक्षा स्टार्टअप्स के लिए अधिक अवसर खोलना होगा। साथ ही, उन्होंने "वोक" नीतियों को समाप्त करने का भी वादा किया, जैसा कि ट्रंप का रुख था।
हेगसेथ ने सीनेट सशस्त्र सेवा समिति से लिखित जवाब में कहा, "अमेरिकी सैन्य को यह स्वीकार करना होगा कि यह बहुत अधिक सामाजिक न्याय, राजनीतिक शुद्धता, और जलवायु परिवर्तन जैसे राजनीतिक मुद्दों पर केंद्रित हो गया है।"
विवादों से घिरे रहे हैं पीट हेगसेथ
पीट हेगसेथ की नियुक्ति विवादों से भरी रही है। उन पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिसके लिए उन्होंने 50,000 अमेरिकी डॉलर हर्जाने के तौर पर दिए थे। हेगसेथ ने इन आरोपों का जोरदार खंडन किया और कहा कि वह अपने पिछले गलतियों से सीखे हैं। उन्होंने अपनी सुनवाई में कहा, "मैं एक परफेक्ट व्यक्ति नहीं हूं, लेकिन उद्धार संभव है।"
हेगसेथ ने 2017 में यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली महिला को 50,000 डॉलर का भुगतान किया था। यह जानकारी उन्होंने एक सीनेटर को दिए गए उत्तरों में खुद का खुलासा किया। हेगसेथ के वकील ने इस राशि पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन यह पुष्टि की गई कि यह समझौता भुगतान किया गया था।
यह भी पढ़ें Donald Trump Announcement: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका मंगल ग्रह पर भेजेगा अंतरिक्ष यात्री












Click it and Unblock the Notifications