मुस्लिम सांसद ने धार्मिक स्थल पर खाई बिरयानी? भाजपा नेता अन्नामलाई और IUML सांसद के नवसकनी में भिड़ंत

Tamilnadu Biryani Controversy: तमिलनाडु में 'बिरयानी' को लेकर एक नया विवाद सामने आया है, जिसमें इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के लोकसभा सांसद के नवसकनी और तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि सांसद के नवसकानी ने मदुरै में तिरुपरंगुनराम सुब्रमण्यम स्वामी हिल, जो हिंदू धर्म में पवित्र स्थल माना जाता है, वहां जाकर मांसाहारी भोजन (बिरयानी) खाया।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब IUML के सांसद के नवसकनी 22 जनवरी को तमिलनाडु के थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित सिकंदर मलाई दरगाह का दौरा करने गए थे। इस पहाड़ी पर सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर भी स्थित है, जो तमिलनाडु में हिंदू समुदाय के लिए एक प्रमुख धार्मिक स्थल है।

tamil nadu news jpg

अन्नामलाई ने क्या-क्या कहा ?

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने बड़ा आरोप लगाते हुए कि सांसद नवसकनी ने हिंदू धर्म के पवित्र स्थल पर जाकर मांसाहारी खाना खाया, जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अन्नामलाई ने कहा कि यह एक सांसद के लिए असंवेदनशीलता और संविधान के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक मौजूदा सांसद, जिन्होंने भारतीय संविधान के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों का पालन करने की शपथ ली है, ने उस स्थान पर जाकर मांसाहारी खाना खाने का निर्णय लिया, जो हजारों वर्षों से हिंदू समुदाय के लिए पवित्र रहा है।"

सांसद नवसकनी ने किया आरोपों का खंडन

सांसद नवसकनी ने बीजेपी के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ दरगाह का दौरा किया था, जहां मुस्लिम और अन्य धर्मों के लोग भी आते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह वहां लोगों से बातचीत करने और उनकी समस्याओं को समझने के लिए गए थे। नवसकानी ने यह भी कहा कि दरगाह में वर्षों से बकरों और मुर्गों की बलि दी जाती रही है, और वहां खाना पकाया जाता है।

सांसद ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वे इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं और झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैंने वहां बिरयानी नहीं खाई और बीजेपी लोगों के बीच भ्रम फैला रही है।"

यह भी पढ़ें रूस-यूक्रेन युद्ध और तेल की कीमतों का कनेक्शन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया सीजफायर का रास्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+