Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Election Result 2025: क्‍या सच हो गई Phalodi Satta Bazar? सटोरियों ने एनवक्‍त कैसे मारी पलटी?

Delhi Chunav Result 2025 Phalodi Satta Bazar: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों को लेकर राजस्‍थान के फलोदी सट्टा बाजार की ओर से की गई भविष्‍यवाणी तरह से गलत साबित होती जा रही है, क्‍योंकि फलोदी के सटोरियों ने शुरुआत में आम आदमी पार्टी की सरकार में वापसी का अनुमान लगा रहे थे, मगर अब सरकार भाजपा की बनती दिख रही है। हालांकि अरविंद केजरीवाल हारते हैं तो यह अनुमान सच साबित हो सकता है।

Delhi Election Result 2025: दअरसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आज 8 फरवरी को सुबह 8 बजे से हुई मतगणना में भाजपा ने 48 व आम आदमी पार्टी ने 22 सीटें जीती हैं। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।

यह भी पढ़ें- Delhi Election Results 2025: मतगणना से पहले फलोदी सट्टा बाजार की आखिरी भविष्‍यवाणी, अब किसकी नींद उड़ने वाली?

बता दें कि दिल्‍ली विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही फलोदी सट्टा बाजार अनुमान लगा रहा था कि आम आदमी पार्टी को 38 से 41 सीटें मिल सकती हैं जबकि भाजपा 25 से 30 सीटों पर सिमट सकती है। बाद में आप विधायकों के टिकटें कटने, भाजपा की ओर से केजरीवाल पर भष्‍ट्राचार के आरोप और फिर आप के 8 विधायकों के इस्‍तीफे और उनके भाजवा ज्‍वाइन करने से आप की स्थिति खराब होती चली गई।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में 5 फरवरी को मतदान से पहले 3 फरवरी को फलोदी सट्टा बाजार ने आम आदमी पार्टी और भाजपा में कड़ा मुकाबला बताया। दोनों को ही 34 से 36 सीटें मिलने का अनुमान लगाया। हालांकि अब भाजपा फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान से भी ज्‍यादा सीटें जीत सकती है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में पीछे चल रहे हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अलावा, आप की प्रमुख नेता आतिशी भी अपने क्षेत्र में पीछे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि राजस्थान के प्रसिद्ध फलोदी सट्टा बाजार ने एग्जिट पोल के विपरीत भविष्यवाणी की थी। सट्टा बाजार के अनुसार, आम आदमी पार्टी को 33 से 37 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई थी, जबकि भाजपा को 33 से 35 सीटें मिलने का अनुमान था। यदि यह भविष्यवाणी सही साबित होती, तो आप बहुमत के करीब होती।

हालांकि, मौजूदा रुझानों के अनुसार, भाजपा स्पष्ट बहुमत की ओर अग्रसर है। यदि ये रुझान अंतिम परिणामों में बदलते हैं, तो भाजपा लगभग तीन दशकों बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करेगी। अंतिम परिणाम आने तक स्थिति में बदलाव संभव है, इसलिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना उचित होगा।

यह भी पढ़ें- New Delhi Chunav Result 2025 LIVE: नई दिल्‍ली सीट पर पलट गई बाजी, केजरीवाल vs प्रवेश वर्मा ने चौंकाया

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+