Bihar News: परिवार ने जिसे मरा समझा, उसने प्रेमी संग शादी का VIDEO भेजकर कहा- मैं जिंदा हूं

Samastipur Anisha Murder Mystery: बिहार के समस्तीपुर की अनीषा की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं निकली। जिस बेटी को परिवार बेगूसराय में बोरी में मिले सड़े-गले शव से जोड़कर मृत मान बैठा था, उसी ने अचानक वीडियो भेजकर सबको चौंका दिया।

कैमरे के सामने अनीषा ने साफ कहा, "मैं जिंदा हूं, अपनी मर्जी से शादी की है और खुश हूं।" इसके बाद अपहरण, हत्या और रहस्यमयी लाश की पूरी कहानी ने नया मोड़ ले लिया। अब पुलिस युवती को सुरक्षित बरामद करने में जुटी है, जबकि परिवार और जांच दोनों के सामने कई सवालों के जवाब भी सामने आने लगे हैं।

Samastipur Anisha Murder Mystery

चार साल का प्यार, कॉलेज से शुरू हुई कहानी

अनीषा और रोहित दलसिंहसराय कॉलेज में साथ पढ़ते हैं। कॉलेज आते-जाते दोनों की दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। करीब चार साल तक रिश्ता चला, लेकिन दोनों को डर था कि परिवार इस रिश्ते को मंजूरी नहीं देगा। आखिरकार दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और घर छोड़कर शादी कर ली।

ये भी पढे़ं: Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से झटका, SC ने खारिज की CBI जांच की मांग

दवा लेने निकली, फिर घर नहीं लौटी

21 जून को अनीषा दादी की दवा लाने के बहाने घर से निकली थी। शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिवार की चिंता बढ़ गई। रिश्तेदारों और आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार 23 जून को मां ने थाने पहुंचकर बेटी के अपहरण की एफआईआर दर्ज करा दी।

बोरी में मिली लाश ने बढ़ा दिया सस्पेंस

जांच के दौरान बेगूसराय के गढ़पुरा इलाके में बोरी में बंद एक युवती का सड़ा-गला शव मिला। अनीषा के परिजन मौके पर पहुंचे और आशंका जताई कि यह शव उनकी बेटी का है। हालांकि पुलिस शुरुआत से ही इस दावे पर पूरी तरह सहमत नहीं थी और पहचान की पुष्टि में जुटी हुई थी।

ये भी पढे़ं: Bihar: सिपाही परीक्षा में नकल कराने के लिए खुद ही बन गया अफसर, लेकिन कांड से पहले ही 'मोये-मोये'

फिर आया वो VIDEO जिसने बदल दी पूरी कहानी

सोमवार सुबह अचानक अनीषा का वीडियो दलसिंहसराय के DSP के पास पहुंचा। वीडियो में उसने कहा कि उसने अपनी मर्जी से रोहित से शादी की है, वह सुरक्षित और खुश है। साथ ही माता-पिता से अपील की कि उसके पति और ससुराल वालों को किसी भी तरह से परेशान न किया जाए। इस एक वीडियो ने पूरे मामले की दिशा बदल दी।

थाने में खुला सबसे बड़ा राज

वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाया। वहां अनीषा की तस्वीर और बोरी में मिले शव की तस्वीर का मिलान कराया गया। इसके बाद साफ हो गया कि बरामद शव अनीषा का नहीं है। इसी बीच उसकी शादी का वीडियो भी सामने आया, जिससे अपहरण की कहानी पर भी नए सवाल खड़े हो गए।

अब पुलिस की नजर अनीषा तक पहुंचने पर

पुलिस के अनुसार अनीषा की लोकेशन दरभंगा में ट्रेस हुई है। टीम उसे सुरक्षित बरामद करने के लिए रवाना हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि युवती के मिलने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा। इसके बाद अपहरण की एफआईआर, शादी और पूरे घटनाक्रम को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+