PM Kisan: 24वीं किस्त के लिए कौन है पात्र और किसका कटेगा पत्ता? बस 1 मिनट में दूर करें सारा कन्फ्यूजन
PM Kisan 24th Installment Update: देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार अब तक इस योजना के तहत 23 किस्तें जारी कर चुकी है और अब किसानों की नजर 24वीं किस्त पर टिकी हुई है। हर साल इस योजना के जरिए पात्र किसानों के बैंक खाते में सीधे आर्थिक सहायता भेजी जाती है, जिससे खेती से जुड़े खर्चों में मदद मिलती है।
हालांकि, इस बार भी सभी किसानों को किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। कई ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से पात्र होने के बावजूद कुछ किसानों की किस्त रुक सकती है। ऐसे में किसानों के लिए जरूरी है कि वे समय रहते योजना से जुड़े सभी जरूरी काम पूरे कर लें, ताकि अगली किस्त बिना किसी परेशानी के उनके खाते में पहुंच सके।

कब आ सकती है 24वीं किस्त?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त 13 जून 2026 को जारी की गई थी। सरकार आमतौर पर इस योजना की किस्त करीब चार-चार महीने के अंतराल पर जारी करती है। इसी आधार पर माना जा रहा है कि 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में जारी हो सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। इसलिए किसानों को फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
ये भी पढ़ें: PM Kisan 23rd Installment का पैसा अटक गया? स्टेटस 'ग्रीन' होने पर भी नहीं आई 23वीं किस्त, तो तुरंत करें ये काम
किन किसानों को मिलेगा लाभ?
योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को दिया जाता है जो सरकार की तय पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। पात्र किसानों के बैंक खाते में 2,000 रुपये की किस्त सीधे ट्रांसफर की जाती है। अगर किसी किसान की जानकारी सही है और उसके सभी जरूरी दस्तावेज पूरे हैं, तो उसे अगली किस्त मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
किन किसानों की रुक सकती है किस्त?
अगर कोई अपात्र व्यक्ति योजना के लिए आवेदन करता है, तो उसका आवेदन रद्द किया जा सकता है। वहीं, योजना से जुड़े कुछ किसानों की किस्त भी रुक सकती है यदि उन्होंने जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं की है। ऐसे मामलों में अगली किस्त का पैसा खाते में नहीं आएगा।
ई-केवाईसी कराना है जरूरी
पीएम किसान योजना का लाभ लगातार पाने के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। किसान यह काम ऑनलाइन या अपने नजदीकी सेवा केंद्र पर जाकर ऑफलाइन भी करा सकते हैं। जिन किसानों की ई-केवाईसी पूरी नहीं होगी, उनकी अगली किस्त अटक सकती है।
भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग भी जरूरी
योजना से जुड़े किसानों के लिए भू-सत्यापन करवाना भी जरूरी है। इसके साथ ही बैंक खाते को आधार से लिंक होना भी अनिवार्य है। अगर इनमें से कोई भी प्रक्रिया अधूरी रह जाती है, तो किसान 24वीं किस्त के लाभ से वंचित हो सकते हैं। इसलिए सभी लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग जैसी सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर लें, ताकि अक्टूबर में किस्त जारी होने पर भुगतान बिना रुकावट उनके खाते में पहुंच सके।
ये भी पढ़ें: क्या है मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री कन्या विवाह कल्याणी योजना? जानें किसे मिलेगा लाभ और कितनी मिलेगी राशि












Click it and Unblock the Notifications