Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Election Results 2025: मतगणना से पहले फलोदी सट्टा बाजार की आखिरी भविष्‍यवाणी, अब किसकी नींद उड़ने वाली?

Delhi Election Results 2025 Phalodi Satta Bazar: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में 5 फरवरी को 70 सीटों पर सिंगल फेज में हुए 60.44 प्रतिशत मतदान के बाद आए Exit Polls Delhi अनुमान देख BJP खेमे में खुशी की लहर है, मगर फलोदी सट्टा बाजार की आखिरी भविष्‍यवाणी एग्जिट पोल को भी चुनौती देती नजर आ रही है।

राजस्‍थान में जोधपुर के पास स्थित फलोदी सट्टा बाजार से कथित रूप से जुड़ी एक वेबसाइट पर दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में अभी भी Aam aadmi Party को बढ़त बताई जा रही है। फलोदी सट्टा बाजार की भविष्‍यवाणी सच साबित हुई तो एग्जिट पोल के नतीजे दिल्‍ली चुनाव 2025 की जमीनी हकीकत से दूर रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Exit Poll vs Phalodi Satta Bazar: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 नतीजों पर कौन बोल रहा झूठ?

Delhi Election Results 2025 Phalodi Satta Bazar

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में कुल मतदान 60.64 प्रतिशत (Delhi Elections 2025 Total voting 60.64 percent)

दिल्‍ली विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं, जिन पर 5 फरवरी 2025 को सिंगल चरण में मतदान हुआ है। दिल्‍ली चुनाव 2025 में कुल मतदान 60.44 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्‍यादा 69 प्रतिशत वोट मुस्‍तफाबाद सीट पर पड़े हैं जबकि सबसे कम 53.04 प्रतिशत मतदान महरौली में हुआ है।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में किस पार्टी को कितनी सीटें? (Delhi Assembly Elections 2025 Which party will get how many seats)

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान व एग्जिट पोल के बाद फलोदी सट्टा बाजार से कथित रूप से जुड़ी एक वेबसाइट पर आम आदमी पार्टी को कम से कम 33 व अधिकतम 37 सीटों के लिए सौदे हो रहे हैं जबकि भाजपा को 33 से 35 सीटें मिलने का अनुमान है। यह अनुमान चुनाव परिणाम में बदले तो भाजपा के बहुमत पीछे रह जाएगी और आम आदमी पार्टी के बहुमत पा सकती है। दिल्‍ली में 70 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 36 सीटें हैं।

Delhi Election Results 2025 Phalodi Satta Bazar

फलोदी सट्टा बाजार ने दिल्‍ली चुनावों की शुरुआत से ही आम आदमी पार्टी को बढ़त बता रहा था। आप को 41 सीटें और भाजपा को 25 से 30 सीटें मिलने तक का अनुमान था, मगर आप द्वारा अपने विधायकों के टिकट काटने, केंद्रीय बजट में 12 लाख की इनकम टैक्‍स फ्री करने, आप के 8 विधायक बीजेपी में चले जाने के बाद आम आदमी पार्टी की स्थिति कमजोर मानी जाने लगी।

3 फरवरी को वनइंडिया हिंदी से बातचीत में फलोदी सट्टा बाजार से जुड़े लोगों ने चौंकाने वाला अनुमान बताया कि अब दिल्‍ली की चुनावी हवा बदल गई और भाजपा-आप को 34-36 सीटें मिल सकती हैं। मतलब दोनों में से कोई भी सरकार बना सकता है। अपनी इस आखिरी भविष्‍यवाणी में फलोदी के सटोरियों ने अरिवंद केजरीवाल की हार तक का अनुमान लगा दिया।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 एग्जिट पोल (Delhi Assembly Election 2025 Exit Poll)

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान के बाद विभिन्न एजेंसियों द्वारा जारी एग्जिट पोल्स के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत मिलने की संभावना जताई जा रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए यह चुनाव चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

चाणक्य स्ट्रैटेजीज एग्जिट पोल

भाजपा: 39-44 सीटें
AAP: 25-28 सीटें
कांग्रेस: 2-3 सीटें

पी-मार्क एग्जिट पोल

भाजपा: 39-49 सीटें
AAP: 21-31 सीटें
कांग्रेस: 0-1 सीट

दिल्‍ली चुनाव 2025 में पोल ऑफ पोल्स (11 एग्जिट पोल्स का औसत)

भाजपा: 39 सीटें
AAP: 30 सीटें
कांग्रेस: 1 सीट
एग्जिट पोल्स के अनुसार, भाजपा को 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी करते हुए देखा जा रहा है। हालांकि, एग्जिट पोल्स के नतीजे अनुमानित होते हैं, और वास्तविक परिणाम 8 फरवरी को मतगणना के बाद ही स्पष्ट होंगे।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 से जुड़ीं अन्‍य खबरें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+