Delhi Election 2025: मनोज तिवारी ने की बड़ी भविष्यवाणी, दिल्ली चुनाव में इतनी सीटें जीत रही BJP
Manoj Tiwari Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर हार-जीत की भविष्यवाणी करने वालों में भाजपा नेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) का भी नाम शामिल हो गया है। मनोज तिवारी ने अपना अनुमान बता दिया है कि अबकी बार दिल्ली चुनाव में कितकी सरकार बनेगी? भाजपा-कांग्रेस को कितनी सीटें मिल सकती हैं और आम आदमी पार्टी को क्या हाल हाल होगा?
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार, राजनेता, संगीत निर्देशक और उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने वनइंडिया की हिंदी की कंसल्टिंग एडिटर मीनाक्षी कंडवाल के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में दिल्ली विधानसभा चुनाव 2205 पर अपना अनुमान भी शेयर किया है।
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: दिल्ली में कितने के भाव में किसकी बन रही सरकार? जानें फलोदी के सटोरियों का ताजा अनुमान

Delhi Chunav 2025 Result Date: 8 फरवरी को दिल्ली में नया सूरज निकलेगा
इंटरव्यू में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि पांच फरवरी को दिल्ली के लोग वोट डालेंगे। 8 फरवरी का दिन निर्णायक है। उस दिन नया सूरज निकलेगा। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लोगों द्वारा किया गया खतरनाक अंधेरा आठ फरवरी को छंटेगा। इसलिए तो आम आदमी पार्टी का नाम ही आपदा पड़ गया।
दिल्ली में गंदा पानी पीकर मरे 20 हजार लोग
मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली कहने को तो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र है। यहां पर 1993 से मुख्यमंत्री बनने लगा, मगर वर्तमान में स्थिति यह है कि दिल्ली में गंदा पानी पीने से सालभर में 20 हजार लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में गंदा पानी धीमा जहर की तरह है। इसलिए दूषित पानी से मरने वालों की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता।
मनोज तिवारी के इंटरव्यू का पूरा वीडियो यहां देखें
27 साल से दिल्ली में क्यों नहीं बन BJP की सरकार?
मनोज तिवारी ने कहा कि बेशक भाजपा 27 साल से दिल्ली की सत्ता से दूर है, मगर दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है, क्योंकि पहले दिल्ली में जो मतदाता बोलते थे कि ऊपर मोदी नीचे केजरीवाल। वो भी इस बार दिल्ली के वो ही मतदाता कह रह हैं कि अबकी बार भाजपा सरकार।
दिल्ली में आम पार्टी की हार के कारण
-ऑटो चालकों का तिरस्कार
-टैक्सी चलाने वालों को गालियां
-पूर्वांचल के मजदूरों को गालियां
-कोविड में आनंद विहार में बस लगी होने की झूठी बात बोलकर मौत के पूर्वांचल के लोगों को मौत के मुंह में धकेलना।
-फर्जी वोटर
-500 रुपए टिकट लेकर आने व पांच लाख का इलाज करवाने वाली बात।
-दिल्ली में किराएदारों की आंखों से आंसू बहना।
-भाजपा ने पूर्वांचल व पहाड़ी लोगों को भी टिकट दिए हैं।
-पूर्वांचल के लोगों दोगला कहना।
(सारे कारण मनोज तिवारी के अनुसार)
दिल्ली में भाजपा को कितनी सीटें मिलने की उम्मीद?
मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा को 40 से 50 सीटों के बीच मतलब 45 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस के हाथ में चार से पांच सीटें आ सकती हैं। आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने कर्मों की वजह से फेल हो गई।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों हैं। सभी सीटों पर 5 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा। पिछले 10 साल से दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार बना रही है। इस बार के चुनाव में अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली सीट, आतिशी मार्लेना की सीट कालकाजी, पटपड़गंज और जंगपुरा जैसी सीटों के परिणाम पर सबकी नजर है।
Phalodi Satta Bazar Delhi: फलोदी सट्टा बाजार बना 'आप' की सरकार
मनोज तिवारी भले ही दिल्ली चुनाव 2025 में भाजपा की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं जबकि चुनाव परिणामों के सटीके अनुमान के लिए फेमस राजस्थान का फलोदी सट्टा बाजार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बना रहा है। फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि आप को 36 से 38, भाजपा को 31 से 33 और कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। दिल्ली में बहुमत का आंकड़ा 36 सीटें हैं।
यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: फलोदी के बाद महादेव सट्टा बाजार की भी भविष्यवाणी, आप फिर बनाएगी सरकार?












Click it and Unblock the Notifications