Delhi Election 2025: दिल्ली में सबसे कम मतदाता वाली सीट चांदनी चौक पर AAP-कांग्रेस ने चली तगड़ी चाल
Delhi Election 2025 Chandni Chowk: केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं, जिनमें से मतदाताओं की सबसे ज्यादा संख्या के लिहाज से चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र सबसे छोटा है। खास बात यह है कि यहां जीत का खाता भाजपा ने खोला। फिर पांव कांग्रेस ने जमाए और अब कांग्रेस के पांव आम आदमी पार्टी ने उखाड़े। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में चांदनी चौक सीट पर आम आदमी पार्टी के पास जीत की हैट्रिक बनाने का मौका है।
AAP ने चांदनी चौक सीट पर मौजूदा MLA का टिकट काटा
दिल्ली के पिछले दो विधानसभा चुनावों में चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी उम्मीदवार पर भरोसा जताया है। यहां से साल 2015 में आम आदमी पार्टी की अल्का लांबा और साल 2020 में परलाद सिंह साहनी ने जीत दर्ज की। हालांकि साल 2025 के दिल्ली चुनाव में आप ने अपने विधायक साहनी का टिकट काटकर Punardeep Singh Sawhney को टिकट दिया है।
यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025 Schedule: दिल्ली में कब होंगे चुनाव? ECI से लेकर BJP-कांग्रेस-AAP की क्या तैयारी?

दिल्ली की चांदनी चौक सीट पर कुल मतदाता कितने?
पीआईबी प्रेस नोट के 28 जनवरी 2020 के प्रेस नोट के अनुसार दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में 1 लाख 25 हजार 684 मतदाताओं के साथ चांदनी चौक सबसे छोटी सीट थी। हालांकि हालांकि पांच साल बाद हो रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव आयोग ने अभी तक मतदाता के अंतिम आंकड़े प्रकाशित नहीं किए हैं। नए आंकड़ों में चांदनी चौक सीट का स्थान बदल भी सकता है।
यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्ली की पावरफुल सीट पर AAP का तगड़ा फैसला, MLA का टिकट काट 'कांग्रेस' वाले को दिया

दिल्ली में सबसे ज्यादा मतदाता मटियाला सीट पर
साल 2020 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली के मटियाला विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 423682 थे, जो अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा थे। वहीं, दिल्ली में क्षेत्रफल के लिहाज से 143.42 वर्ग किलोमीटर में फैला नरेला सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र व 2.50 वर्ग किलोमीटर में फैला बल्लीमारान सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र है।
दिल्ली में सबसे छोटे विधानसभा क्षेत्र चांदनी चौक का इतिहास (Chandni Chowk largest assembly constituency of Delhi)
दिल्ली की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर समेटे चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ देशभक्ति और शहादत की कहानियां भी बसती हैं। दिल्ली विधानसभा के गठन के बाद 1993 से इस सीट पर दबदबा कांग्रेस का रहा, लेकिन पिछले दो चुनावों से आम आदमी पार्टी बाजी मार रही है। चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र हिंदू और मुस्लिम मतदाताओं का मिलाजुला गढ़ है। यहां हर पार्टी के लिए यहां सियासी समीकरण साधना चुनौतीपूर्ण होता है।
चांदनी चौक के विधायकों की सूची (Chandni Chowk MLA List)
वर्ष जीते (पार्टी) हारे (पार्टी)
1993 वासुदेव कप्तान (भाजपा) एमएम अग्रवाल (कांग्रेस)
1998 प्रहलाद सिंह साहनी (कांग्रेस) वीरेश प्रताप सिंह (भाजपा)
2003 प्रहलाद सिंह साहनी (कांग्रेस) धर्मवीर शर्मा (भाजपा)
2008 प्रहलाद सिंह साहनी (कांग्रेस) प्रवीन खंडेलवाल (भाजपा)
2013 प्रहलाद सिंह साहनी (कांग्रेस) सुमन गुप्ता (भाजपा)
2015 अल्का लांबा (आप) सुमन गुप्ता (भाजपा)
2020 प्रहलाद सिंह साहनी (आप) सुमन गुप्ता (भाजपा)
चांदनी चौक विधानसभा चुनाव 2025 में उम्मीदवार (Chandni Chowk Assembly Election 2025 Candidates)
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ने ही नए चेहरे पर दांव लगाया है। भाजपा ने अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किया। आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक प्रहलाद सिंह साहनी की जगह पार्षद बेटे पुरनदीप साहनी को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस ने जयप्रकाश अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल को मैदान में उतारा है।
यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्ली की सबसे छोटी विधानसभा सीट बल्लीमारान पर AAP ने कांग्रेस को दिया सबसे बड़ा झटका
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications