Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में 5 सबसे गरीब MLA के क्या हाल? 2 विधायकों से AAP ने मोड़ा मुंह
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए उम्मीदवार घोषित करने में आम आदमी पार्टी ने बाजी मार रखी है। आप ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए जबकि कांग्रेस ने अभी 47 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं और भाजपा ने तो पहली सूची भी जारी नहीं की। दिल्ली में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए आप ने सबसे अमीर व गरीब विधायकों तक की हार-जीत का पूरा गुणा-भाग निकाला है।
दिल्ली में सबसे गरीब विधायक राखी बिड़लां हैं। 2020 के चुनाव में इनके पास महज 76 हजार 421 रुपए की संपत्ति थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी ने राखी बिड़लां पर फिर से दांव लगाया है। इनके अलावा टॉप 5 गरीब विधायकों में शामिल भावना गौड़, को पालम सीट से और ऋतुराज झा का किराड़ी सीट टिकट काट दिया है। टिकट कटने पर झा के तेवर बगावती हो गए हैं।

दिल्ली में कितने विधायक करोड़पति?
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में दिल्ली की सभी 70 में से 62 सीटें आदमी पार्टी ने जीती जबकि आठ सीटों पर भजापा का कमल खिला था। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था। आम आदमी पार्टी के 62 में से 52 विधायक करोड़पति हैं। जबकि भाजपा के सात विधायक करोड़पति हैं।
आम आदमी पार्टी के पांच सबसे गरीब विधायक (Poorest MLA Delhi)
राखी बिड़लां विधायक मंगोलपुरी, संपत्ति-76 हजार 421 रुपए
संजीव झा विधायक बुराड़ी, संपत्ति- 10.37 लाख रुपए
सोमदत्त विधायक सदर बाजार, संपत्ति-11.96 लाख रुपए
भावना गौड़ विधायक पालम, संपत्ति-14.28 लाख रुपए
ऋतुराज झा विधायक किराड़ी, संपत्ति-14.88 लाख रुपए
यह भी पढ़ें- 'Mahila Samman Yojana धोखाधड़ी है', केजरीवाल के सामने चुनाव लड़ने वाले संदीप दीक्षित ने बताया कैसे?

आम आदमी पार्टी के 5 सबसे अमीर विधायक (Richest MLA Delhi)
धरमपाल लाकड़ा विधायक मुंडका, संपत्ति-292.12 करोड़ रुपए
प्रमिला टोकस विधायक आरकेपुरम, संपत्ति-80.89 करोड़ रुपए
राजकुमार आनंद विधायक, पटेल नगर, संपत्ति-78.91 करोड़ रुपए
धनवती चंदेला विधायक राजौरी गार्डन, संपत्ति-56.90 करोड़ रुपए
नरेश बाल्यान विधायक उत्तम नगर, संपत्ति- 56.40 करोड़ रुपए
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आप के 70 उम्मीदवारों की सूची (Delhi Election 2025 AAP Candidates full List)
बुराड़ी से संजीव झा
बादली से अजेश यादव
रिठाला से मोहिंदर गोयल
बवाना से जय भगवान
सुल्तानपुर माजरा से मुकेश कुमार अहलावत
नांगलोई जाट से रघुविंदर शौकीन
शालीमार बाग से वंदना कुमारी
शकूरबस्ती से सत्येन्द्र कुमार जैन
त्रिनगर से प्रीति तोमर
वजीरपुर से राजेश गुप्ता
मॉडल टाउन से अखिलेश पति त्रिपाठी
सदर बाजार से सोमदत्त
मटिया महल से शोएब इक़बाल
बल्लीमारान से इमरान हुसैन
करोल बाग से विशेष रवि
मोती नगर से शिवचरण गोयल
हरि नगर से राज कुमारी ढिल्लों
राजौरी गार्डन से धनवती चंदेला
तिलक नगर से जरनैल सिंह
विकासपुरी से महिंदर यादव
उत्तम नगर से पूजा बालियान
द्वारका से विनय मिश्रा
दिल्ली छावनी से वीरेंद्र सिंह कादियान
राजिंदर नगर से दुर्गेश पाठक
नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल
कस्तूरबा नगर से रमेश पहलवान
मालवीय नगर से सोमनाथ भारती
आरके पुरम से प्रमिला टोकस
महरौली से नरेश यादव
अंबेडकर नगर से अजय दत्त
संगम विहार से दिनेश मोहनिया
ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज
कालकाजी से आतिशी
कोंडली से कुलदीप कुमार
बाबरपुर से गोपाल राय
गोकलपुर से सुरेंद्र कुमार
तुगलकाबाद से सहीराम
ओखला से अमानतुल्लाह खान
सीलमपुर से जुबैर चौधरी
मटियाला से सोमेश शौकीन
नरेला से दिनेश भारद्वाज
तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
आदर्श नगर से मुकेश गोयल
मुंडका से जसबीर कालरा
जनकपुरी से प्रवीण कुमार
बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज
पालम से जोगिंदर सोलंकी
देवली से प्रेम चौहान
त्रिलोकपुरी से अंजना पारचा
पटपड़गंज से अवध ओझा
कृष्णा नगर से विकास बग्गा
शाहदरा से जितेंद्र शंटी
मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान
मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक
रोहिणी से प्रदीप मित्तल
चांदनी चौक से प्रदीप सिंह साहनी
पटेल नगर से प्रवेश रतन
मादीपुर से राखी बिडलान
जंगपुरा से मनीष सिसोदिया
देवली से प्रेम कुमार चौहान
गांधी नगर से नवीन चौधरी
छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर
किराड़ी से अनिल झा
विश्वास नगर से दीपक सिंघला
रोहतास नगर से सरिता सिंह
लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी
बदरपुर से राम सिंह
सीमापुरी से वीर सिंह धींगान
घोंडा से गौरव शर्मा
करावल नगर से मनोज त्यागी












Click it and Unblock the Notifications